फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Col Sofia and Wing Commander Vyomika commented on the incident, Assistant Professor summoned, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: कर्नल सोफिया व विंग कमांडर व्योमिका पर टिप्पणी की, सहायक प्रोफेसर तलब

विज्ञापन
- सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी में विभागाध्यक्ष हैं टिप्पणी करने वाले अली खान महमूदाबाद
विज्ञापन


- राज्य महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, 48 घंटे में दफ्तर में आने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के आपरेशन सिंदूर की रोज प्रेस ब्रीफिंग करने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद आयोग ने 48 घंटे में दफ्तर में पेश होने का निर्देश दिया है। महमूदाबाद ने इन दोनों सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ सेना के नियमों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। महमूदाबाद को 14 मई को सुबह 10 बजे तक पंचकूला स्थित दफ्तर में उपस्थित होना होगा।
आयोग ने अपने आदेश में लिखा है कि महमूदाबाद के सार्वजनिक बयान व टिप्पणियों से सशस्त्र बलों में महिलाओं का कथित रूप से अपमान हुआ है। इनसे सांप्रदायिक टकराव को बढ़ावा दिया गया है। महमूदाबाद के आचरण, टिप्पणियों और बयानों ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान से संबंधित गंभीर चिंताएं उत्पन्न की हैं। पहलगाम में आतंकवादी हमले पर भारत की सैन्य प्रतिक्रिया और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सोशल मीडिया व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उन्होंने आपत्तिजनक बयान प्रसारित किए हैं। यह 7 मई और उसके आसपास हुआ है।
विज्ञापन


सांप्रदायिक तनाव भड़काने, शांति भंग करने का प्रयासः आयोग
आयोग ने लिखा कि सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह सहित महिला वर्दी का अपमान किया गया, बीएसएफ में नियमों को कमजोर करने के साथ-साथ नरसंहार व पाखंड को गलत तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया गया। भारत सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों पर दुर्भावना के इरादे का आरोप लगाना, सांप्रदायिक तनाव को भड़काने और आंतरिक शांति को भंग करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed