फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CMs Japan visit Haryana to invest Rs 5000 crore

Chandigarh-Haryana News: सीएम का जापान दौरा, पांच हजार करोड़ का हरियाणा में होगा निवेश

विज्ञापन
जापान के सहयोग से प्रदेश बनेगा ऑटोमोबाइल, आईटी और नवाचार का हब
विज्ञापन

कुबोटा 2000 करोड़, डाइकिन 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार






अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जापान दौरे से हरियाणा में करीब पांच हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावनाएं बनी हैं। तीन दिवसीय दौरे के दौरान दस समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए। आखिरी दिन कुबोटा कंपनी ने एक्सकोर्ट के साथ मिलकर हरियाणा में 2000 करोड़ रुपये के निवेश करेगी। डाइकिन कंपनी 1000 करोड़ रुपये के निवेश से एक नया रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) सेंटर स्थापित करेगी। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री सैनी का यह पहला विदेशी दौरा था। उन्होंने अपने पहले विदेशी दौरे के तौर पर जापान को चुना। जापान की कंपनियों के लिए हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टीनेशन रहा है जहां अनुकूल औद्योगिक नीतियों, मजबूत बुनियादी ढांचे और निवेशक-हितैषी वातावरण ने विदेशी निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है। जापान के उद्योग जगत ने हरियाणा सरकार के पारदर्शी शासन और उद्योग-अनुकूल नीतियों से प्रभावित होकर हरियाणा के साथ औद्योगिक, ढांचागत विकास और अनुसंधान व नवाचार के क्षेत्रों में परस्पर सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है। दौरे के दौरान सीएम ने दस में एक आईएमटी को केवल जापान की कंपनियों के सहयोग से विकसित करने के लिए निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन




जापान का ट्रैक्टर अब हरियाणा के खेत में दिखाएगा दम

मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों ने बुधवार को ओसाका स्थित कुबोटा ट्रैक्टर प्लांट का दौरा किया। कुबोटा कंपनी ने एक्सकोर्ट के साथ मिलकर हरियाणा में 2000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। कुबोटा का यह निवेश हरियाणा के औद्योगिक और कृषि दोनों क्षेत्रों के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा। इससे न केवल आधुनिक कृषि तकनीक को राज्य में आएगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर भी सृजित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा हरियाणा कृषि उपकरण निर्माण का एक बड़ा केंद्र बन सकता है। प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाइकिन कंपनी बनाएगी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर

हरियाणा सरकार और जापान की प्रसिद्ध कंपनी डाइकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच बुधवार को ओसाका में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के तहत डाइकिन कंपनी हरियाणा में 1000 करोड़ रुपये के निवेश से एक नया रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) सेंटर स्थापित करेगी। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह केंद्र अत्याधुनिक तकनीकों के विकास और सतत औद्योगिक समाधानों पर केंद्रित होगा। इसके माध्यम से हरियाणा को वैश्विक स्तर पर अनुसंधान एवं नवाचार का एक प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed