{"_id":"689396e63294c6691a03a8f5","slug":"cm-saini-met-representatives-of-social-media-news-channels-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: सीएम ने सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: सीएम ने सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, की ये अपील
Wed, 06 Aug 2025 11:24 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:24 PM IST
सार
सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ निवास पर प्रदेशभर से आने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक व यूट्यूब) के न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम सैनी
- फोटो : ANI
विस्तार
सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ निवास पर प्रदेशभर से आने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक व यूट्यूब) के न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। इस अवसर पर डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन हरियाणा के प्रतिनिधियों ने सीएम को पुष्प गुच्छ भेंट किया। वहीं, एसोसिएशन की मांग पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सीएम सैनी ने कहा कि सोशल मीडिया एक शक्तिशाली माध्यम बन चुका है। इसकी हर सूचना समाज और व्यक्ति पर गहरा प्रभाव छोड़ती है। उन्होंने सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के पत्रकारों से आह्वान किया कि वे तथ्यों पर आधारित ग्राउंड रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दें, ताकि जनविश्वास बना रहे। सैनी ने बताया कि वे स्वयं समय निकालकर सोशल मीडिया देखते हैं और कई बार वहीं से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी देते हैं।

#WATCH चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर चैनल चलाने वाले राज्य के 100 से ज़्यादा पत्रकारों से मुलाकात की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने आज के समय में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं।… pic.twitter.com/YYxPpANX25
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
विज्ञापन