फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CM Nayab Singh Saini meeting with officials of local bodies and the Panchayati Department in Chandigarh

Haryana: पंचायतों में रुके हुए विकास कार्य जल्द होंगे पूरे, CM सैनी ने अधिकारियों से की बैठक, दिए दिशानिर्देश

Sun, 20 Oct 2024 02:54 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 20 Oct 2024 02:54 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को चंडीगढ़ में अपने आवास पर स्थानीय निकाय और पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पंचायतों में हो रहे कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों में तेजी लाने के दिशानिर्देश भी दिए। 

विज्ञापन
CM Nayab Singh Saini meeting with officials of local bodies and the Panchayati Department in Chandigarh
अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम नायब सैनी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 2.0 सरकार बनने के बाद सीएम अब लोगों से किए वादों को पूरा करने और लोगों की समस्याओं को हल करने की जुगत में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में स्थानीय निकाय और पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


पंचायत विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 22 अक्तूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि लोग इन शिविरों में आकर अपनी समस्याओं को अधिकारियों को बता सकें और उनकी परेशानियों को तुरंत हल किया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्तों के साथ भी बैठक करेंगे। यह बैठक 24 अक्तूबर को चंडीगढ़ में होगी। प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्त चंडीगढ़ में होने वाली इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य प्रदेश के नगर निगमों में हो रहे कार्यों की समीक्षा और उन्हें जल्द पूरा करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed