फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CM Naib Saini promised to provide all possible help to flood affected Punjab

पंजाब में बाढ़, मदद को हरियाणा तैयार: सीएम सैनी ने दिखाया बड़ा दिल, पंजाब को हर संभव मदद देने का किया वादा

Thu, 28 Aug 2025 03:36 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 28 Aug 2025 03:36 PM IST
सार

बाढ़ प्रभावित पंजाब की मदद को हरियाणा तैयार है। सीएम सैनी ने बढ़ा दिल दिखाते हुए पंजाब को हर संभव मदद देने का वादा किया है। इस संबंध में सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
CM Naib Saini promised to provide all possible help to flood affected Punjab
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बाढ़ के हालात बेकाबू हो चुके हैं। लोगों सैकड़ों गांव पानी में डूब गए हैं। लोगों को बचाने में सेना की भी मदद ली जा रही है। वहीं मंत्री व विधायक भी मैदान में उतर गए हैं। ऐसे हालात में पड़ोसी राज्य हरियाणा ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। 

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा दिल दिखाते हुए बाढ़ प्रभावित पंजाब को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सीएम सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कि पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति के कारण पैदा हुई मुश्किलों को जानकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में हमारे पंजाब के भाई-बहन गहरा कष्ट झेल रहे हैं। हरियाणा सरकार और यहां की लगभग 2 करोड़ 80 लाख जनता इस कठिन समय में पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है। 
विज्ञापन


नायब सैनी ने कहा कि यदि आपको किसी भी प्रकार की सहायता राहत सामग्री, बचाव दल, चिकित्सा सहायता या अन्य संसाधनों की आवश्यकता हो, तो कृपया मुझे निसंकोच अवगत कराएं। आप जहां कहेंगे, वहां मदद पहुंचा दी जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि इस संकट की घड़ी में प्रभावित हर व्यक्ति को शीघ्र राहत पहुंचाई जा सके।  उल्लेखनीय है कि भाखड़ा के पानी को लेकर मई माह में दोनों प्रदेशों के राजनीतिक रिश्ते में तल्खी आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed