{"_id":"684b34e016d84c0b5308d219","slug":"cm-handed-over-shop-registrations-to-250-eligible-people-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-735765-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सीएम ने 250 पात्रों को दुकानों की सौंपी रजिस्ट्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सीएम ने 250 पात्रों को दुकानों की सौंपी रजिस्ट्रियां
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने शहरी स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को दिया तोहफा
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीरवार को मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के सभी जिलों के 250 पात्र लाभार्थियों को उनकी दुकानों की रजिस्ट्रियां सौंपी। पहले भी इस योजना के प्रदेश में लगभग 6 हजार पात्र लाभार्थियों को यह लाभ दिया जा चुका है। सीएम ने कहा- दुकानों की यह रजिस्ट्रियां केवल कागज का टुकड़ा नहीं बल्कि उनके सपनों का भंडार है। रजिस्ट्रियों के रूप में आज जो सूर्य उदय हुआ है, उसकी रोशनी हरियाणा के हर घर के आंगन तक पहुंचेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा-लाल डोरे के अंतर्गत गांव में किसी प्रकार की संपत्ति का राजस्व रिकॉर्ड नहीं हुआ करता था और मकान या प्लॉट की खरीद व बिक्री के समय रजिस्ट्री नहीं होती थी। ऐसी संपत्ति पर बैंक से ऋण भी नहीं मिलता था और मालिकाना हक पर भी झगड़े होते रहते थे। पीएम मोदी ने इस दर्द को समझा और संकल्प लिया कि देश के हर नागरिक को उसकी संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए और इसी संकल्प से स्वामित्व योजना का जन्म हुआ। यह योजना आज लाखों परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। सैनी ने कहा कि हर पात्र लाभार्थी को उसका हक मिले इसके लिए प्रदेश सरकार ने पिछले 11 वर्षों में अनेक कानूनी विवादों का समाधान किया है। आज प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को मेरिट के आधार पर बिना खर्ची- पर्ची के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। इस मौके पर रोहतक व्यापार मंडल के गुलशन रिझाव ने कहा कि दूसरी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो रही है।