{"_id":"690358e6793e13ba9b004be6","slug":"civil-surgeons-will-now-oversee-the-construction-work-of-civil-hospitals-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-857644-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सिविल अस्पतालों के निर्माण कार्यों की देखरेख अब सिविल सर्जन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सिविल अस्पतालों के निर्माण कार्यों की देखरेख अब सिविल सर्जन करेंगे
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने नोडल अधिकारियों को हटाया, निरीक्षण के दौरान मिली थी लापरवाही
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिविल अस्पताल में होने वाले निर्माण कार्यों की देखरेख अब सिविल सर्जन करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्त नोडल अधिकारियों को इस कार्य से हटा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने निर्देश देते हुए बताया कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों के प्रति अपडेट रहें, इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी कहा कि प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से संबंधित जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनमें गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री लगाई जाए और निर्धारित अवधि में ही कार्य पूरा किया जाए।
स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले दिनों कुछ जिलों में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया था। इस दौरान जब उन्होंने नोडल अधिकारियों से निर्माण कार्यों के बारे में पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त हिदायतें दी। उन्होंने सभी सिविल सर्जन को निर्माण कार्यों का भी नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी अधिकारी निर्माणाधीन कार्यों के प्रति अपडेट रहें। आरती राव ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थान ऐसी जगह है, जहां डॉक्टर मरीजों की जांच करके उनके इलाज करता है, इसलिए इनके निर्माण में काम आने वाले सामान की गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को सभी संस्थानों का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।