फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Chief Minister Rural Housing Scheme Poor people free plots in more than 60 panchayats of Haryana

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना: हरियाणा की 60 से अधिक पंचायतों में गरीबों को मिलेंगे मुफ्त प्लॉट, ड्रॉ कल

Thu, 23 Jan 2025 12:16 PM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 12:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते साल अगस्त में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना को आगे भी चलाने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत जिन परिवारों के पास रहने के लिए घर नहीं हैं या किराए पर रहते हैं और जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हीं लोगों को पात्र परिवार माना जाएगा।

विज्ञापन
Chief Minister Rural Housing Scheme Poor people free plots in more than 60 panchayats of Haryana
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एक्सटेंशन के तहत हरियाणा में पात्र परिवारों को 100 और 50 गज के प्लॉट दिए जाने हैं। पहले चरण में हरियाणा सरकार ने राज्य की 60 से अधिक ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया, जहां गरीबों को प्लॉट दिए जाने हैं। 

विज्ञापन


सरकार इन प्लॉटों का ड्रॉ 24 जनवरी यानी कल निकालेगी। सरकार ने पंचायती जमीन की पहचान कर उन पर अंतिम मुहर लगा दी है। सरकार इस जमीन पर टाउनशिप विकसित कर गरीबों को प्लॉट देगी। इस जमीन के बदले सरकार पंचायत को कलेक्टर रेट के आधार पर भुगतान करेगी। सरकार ने इसकी भी गणना कर ली है। बताया जा रहा है कि सैनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सरकार पात्र लोगों को प्लॉट आवंटित कर सकती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते साल अगस्त में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना को आगे भी चलाने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत जिन परिवारों के पास रहने के लिए घर नहीं हैं या किराए पर रहते हैं और जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हीं लोगों को पात्र परिवार माना जाएगा। इन पात्र परिवारों को गांवों में 100 वर्ग गज और महाग्राम पंचायत में 50 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएंगे। इस योजना के तहत 5 लाख से अधिक लोगों ने 100 वर्ग गज के प्लॉट के लिए आवेदन किया है और सभी पात्र लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से प्लॉट दिए जाएंगे। हरियाणा सरकार ने पहले 103 ग्राम पंचायतें चुनी थीं, जिनमें प्लॉट दिए जाने थे। मगर पात्र लोगों की संख्या कम होने पर सरकार फिलहाल 60 से अधिक ग्राम पंचायतों में ही प्लॉट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउसिंग फॉर आल विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन ने बताया कि कुछ ग्राम पंचायतों में पात्र परिवारों की संख्या कम होने पर अभी फिलहाल 60 से 65 ग्राम पंचायतों में प्लॉट दिए जाने हैं। पात्र परिवारों को यह प्लॉट जींद, हिसार, फतेहाबाद, झज्जर, सिरसा, कुरुक्षेत्र, नूंह, करनाल,पलवल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखीदादरी, गुरुग्राम, पानीपत की ग्राम पंचायतों में दिए जाएंगे।

शहरों की तर्ज पर विकसित होगी कॉलोनियां, 100 करोड़ मंजूर

गांवों में दिए जाने वाले प्लॉट शहरों की तर्ज पर विकसित की जाएगी। इसमें सभी बुनियादी सुविधाएं होंगी। बुनियादी सुविधाओं के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए जा चुके हैं। यहां पर सीवरेज, पानी और बिजली की सुविधा होगी, ताकि यहां रहने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो। हरियाणा सरकार यह भी प्रावधान करने जा रही है कि जिन परिवारों के पास एकमुश्त पैसे नहीं होंगे, उन्हें बैंकों के माध्यम से फाइनेंस की सुविधा भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed