फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CET: Haryana Staff Selection Commission claims: 88.7 percent of the candidates are satisfied with the government's arrangements

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का दावा : सरकार की व्यवस्थाओं से 88.7 प्रतिशत परीक्षार्थी संतुष्ट

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी को लेकर व्यवस्थाओं के सर्वे का ब्योरा पेश किया है। आयोग के अध्यक्ष ने वीरवार रात में सर्वे का ब्योरा पेश करते हुए दावा किया है कि सीईटी को लेकर की गईं व्यवस्थाओं से 88.7 प्रतिशत परीक्षार्थी संतुष्ट हैं जबकि 11.3 प्रतिशत ने अपने जवाब में न का जवाब दिया है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी है कि अभ्यर्थी परीक्षा के दाैरान की गईं व्यवस्थाओं से कितने संतुष्ट हैं इसको लेकर सर्वे कराया था। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि सर्वे में कुल 8568 परीक्षार्थियों ने प्रतिक्रिया दी हैं। दूसरा सवाल यह भी पूछा गया था कि आयोग की कार्यशैली से कितने अभ्यर्थी संतुष्ट हैं, इसे लेकर 75.6 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने संतुष्टि जताई है, जबकि कुल 8568 अभ्यर्थियों में से 24.4 प्रतिशत ने आयोग की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed