फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CET: Applications continue on the portal, visitor number crosses 12 lakh, Haryana News

सीईटी: पोर्टल पर आवेदन जारी, विजिटर संख्या 12 लाख पार

विज्ञापन
आयोग का सुझाव, अपना ही मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी आवेदन में भरें
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पोर्टल पर शनिवार को भी आवेदन हुए।

आवेदकों की हेल्प लाइन नंबर के माध्यम से आने वाली प्रश्नों, सुझावों और मांगी गई जानकारियों को हेल्प लाइन नंबरों पर सुना जा रहा है। सीईटी के लिए 28 मई बुधवार की रात खोला गया था और आवेदक 12 जून की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

सीईटी के आवेदन के लिए तैयार किए गए पोर्टल पर प्रति मिनट 600 से 850 तक लोग विजिट कर रहे हैं। पहले दिन जब पोर्टल खोला गया तभी से विजिटरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार तक 12,14,324 से अधिक से लोग पोर्टल पर विटिज कर चुके हैं।
विज्ञापन


आयोग का सुझाव, स्वयं ही करें आवेदन : आयोग की तरफ से आवेदकों को सुझाव दिया गया है कि सीएससी(काॅमन सर्विस सेंटर) संचालकों के बजाय अपने स्तर से ही आवेदन करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, सीएससी संचालकों के माध्यम से आवेदन के दाैरान कुछ त्रुटियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। यह भी सुझाव दिया है कि स्वयं का मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी का ही उपयोग करें। यदि बाहर से आवेदन करते हैं तो कोई दूसरा मोबाइल नंबर या दूसरी ईमेल डालने की स्थिति में ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) या आगामी संदेश पहुंचने में अड़चन आएगी, इसलिए आयोग ने स्वयं ही आवेदन करने का सुझाव दिया है।




हेल्पलाइन पर शिकायतें नहीं, सुझाव प्राप्त हुए

आयोग के सदस्य भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि हेल्पलाइन शिकायतें दर्ज करने के लिए नहीं, बल्कि फॉर्म भरने के दौरान उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों और तकनीकी समस्याओं के समाधान के सुझाव और सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को सुविधा प्रदान करना है ताकि वे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को बिना किसी असुविधा के पूर्ण कर सकें। हेल्प लाइन नंबर पर शिकायतें प्राप्त नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि प्रकाशित समाचार में यह तथ्य गलत था कि हेल्पलाइन पर 48 घंटे के भीतर 4000 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस हेल्पलाइन पर प्राप्त कॉल्स, सुझाव और प्रश्नों को शिकायतों के रूप में प्रस्तुत करना भ्रामक है तथा यह तथ्यों की गलत व्याख्या है।

इस हेल्प लाइन नंबर पर कर सकते हैं काॅल

आवेदक किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9063493990 पर काॅल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed