{"_id":"687ff30b7b11fdfe14023cf3","slug":"cet-a-representative-of-the-commission-will-be-posted-at-each-examination-center-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-770434-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तैनात होगा आयोग का प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तैनात होगा आयोग का प्रतिनिधि
विज्ञापन
1400 प्रतिनिधियों को एसओपी की जानकारी देने के साथ जारी किए पहचान-पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां जारी हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने पारदर्शिता से परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर अपना एक प्रतिनिधि तैनात करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को राज्यभर से आए 1400 प्रतिनिधियों को परीक्षा संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की जानकारी दी गई।
आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए राज्यभर से आए करीब 1400 प्रतिनिधियों को नियमों व निर्देशों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधियों को ड्यूटी आदेश और पहचान पत्र बांटे गए। हिम्मत सिंह ने बताया कि प्रत्येक जिले में एक समन्वयक नियुक्त किया जाएगा जो संबंधित जिला उपायुक्त के साथ मिलकर परीक्षा से संबंधित कार्यों में तालमेल बनाएगा। प्रदेश में 1338 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर आयोग का एक प्रतिनिधि तैनात रहेगा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
आयोग के सचिव विनय सिंह ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान आयोग के वरिष्ठ अधिकारी चिन्मय गर्ग ने प्रतिनिधियों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। आयोग के सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर उड़नदस्ता टीमों का जिलों के स्तर पर गठन हो चुका है। इसी तरह से आयोग के सदस्यों को भी चार से पांच जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
स्कूलों में कैमरे-जैमर लगाने की अनुमति देने के निर्देश
शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सीईटी करने वाली एजेंसियों को परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाने की अनुमति देने के लिए कहा है। जिन विद्यालयों में परीक्षा होनी है उनमें 26 जुलाई शनिवार को गैर कार्य दिवस घोषित किया गया है। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारी ही विद्यालय परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। अन्य कर्मचारियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।