फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CET 2025 Old mobile number is showing invalid on portal HSSC

CET 2025: पोर्टल पर पुराना मोबाइल नंबर दिख रहा अनवैलिड, नहीं मिल रहा ओटीपी... आवेदक परेशान

Fri, 30 May 2025 09:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 May 2025 09:48 AM IST
सार

सीईटी के आवेदन को लेकर संचालित किए गए हेल्पलाइन नंबर को लेकर भी आवेदकों की शिकायतें हैं। कुछ आवेदकों का कहना है कि जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है उसे कई बार कोई रिसीव नहीं करता।

विज्ञापन
CET 2025 Old mobile number is showing invalid on portal HSSC
CET - फोटो : Freepik

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास पिछले दो दिनों में कई अलग-अलग शिकायत पहुंच रही हैं। सीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई आवेदकों का कहना है कि उन्होंने 2022 में आवेदन किया था, उस दौरान जो नंबर दिया था वह अब अनवैलिड दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, पोर्टल पर अब दोबारा से आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर अनवैलिड दिखाने के कारण ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड नहीं आ रहा और आवेदन भी नहीं कर पा रहे। वहीं, सीईटी के लिए खोले गए पोर्टल पर विजिटर की संख्या 6 लाख को पार कर गई है।
विज्ञापन

हेल्प लाइन नंबर नहीं हो रहा रिसीव

सीईटी के आवेदन को लेकर संचालित किए गए हेल्पलाइन नंबर को लेकर भी आवेदकों की शिकायतें हैं। कुछ आवेदकों का कहना है कि जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है उसे कई बार कोई रिसीव नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर 24 में से 9 ही घंटे कर रहा काम, सरल पोर्टल भी कर रहा तंग

दूसरी समस्या यह भी सामने आ गई है की हेल्पलाइन नंबर केवल सुबह 9:00 बजे से 6:00 बजे तक काम करता है। आवेदकों ने कहा दिन में पोर्टल पर बहुत अधिक ट्रैफिक रहता है, रात में आवेदन करें और कोई जानकारी लेनी हो तो हेल्पलाइन नंबर काम नहीं करता। एक अन्य शिकायत में पवन कुमार नाम के व्यक्ति ने कहा है कि सरल पोर्टल नहीं चल रहा, इस कारण से उन्हें ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी आ रही है। साथ ही समाधान की भी मांग की है और यह भी कहा कि हेल्पलाइन नंबर को 24 घंटे संचालित कराया जाए।

अमरुद्दीन बोले पुराना मोबाइल नंबर दिख रहा अनवैलिड 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह के पास सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत करते हुए अमीरुद्दीन नाम के व्यक्ति ने कहा उन्होंने 2022 में आवेदन किया था। उस दौरान जो मोबाइल नंबर दिया था वह अब अनवैलिड दिख रहा है, समस्या के समाधान की भी मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed