फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Census workers will be appointed next month, receiving an honorarium of 25,000 rupees.

Chandigarh-Haryana News: जनगणना के लिए अगले महीने नियुक्त होंगे कर्मचारी, 25 हजार मिलेगा मानदेय

विज्ञापन
जनगणना 2027 के लिए हरियाणा में तैयारी शुरू, केंद्र से प्रदेश को मिला 200 करोड़ रुपये का बजट
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी। जनगणना का पहला चरण एक मई 2026 से शुरू होगा जिसमें मकानों का सूचीकरण व आवास गणना की जाएगी। जनगणना कार्य के लिए प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से 200 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि डाटा की सटीकता व एकरूपता के मकसद से प्रदेश में सभी प्रशासनिक सीमाओं को स्थिर (फ्रीज) कर दिया गया है। जनगणना का कार्य पूरा होने तक इनमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। शिक्षकों को छोड़ जनगणना कार्य के लिए प्रतिनियुक्त कर्मचारियों की तैनाती फरवरी माह में की जाएगी। प्रथम चरण में लगभग 60 हजार सरकारी कर्मचारी गणनाकर्मी (इन्यूमरेटर) और पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए जाएंगे। इस कार्य के लिए शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों को वरीयता दी जाएगी। जनगणना के लिए गणना कर्मियों और पर्यवेक्षकों को प्रथम चरण के लिए 9000 रुपये और द्वितीय चरण के लिए 16,000 रुपये यानी कुल 25,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। मानदेय प्रत्येक चरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद देय होगा। इसके अतिरिक्त राज्य, मंडल, जिला और उपमंडल स्तर के अधिकारियों के लिए भी मानदेय स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन


जनगणना से जुड़े कर्मचारियों का नहीं होगा तबादला

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि जनगणना अवधि के दौरान जनगणना से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला नहीं किया जाएगा। जमीनी स्तर पर प्रभावी निगरानी के लिए जनगणना-2027 को मासिक जिलास्तरीय समीक्षा बैठकों के स्थायी एजेंडा में शामिल किया जाएगा। हरियाणा के जनगणना निदेशक ललित जैन ने बताया कि जनगणना का पूरा कार्य डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से शत-प्रतिशत डिजिटल प्री-टेस्ट पंचकूला, हिसार और फरीदाबाद में सफलतापूर्वक किया गया है जिसमें एक लाख से अधिक आबादी को कवर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





2011 की जनगणना के बाद अब बदल गई है राज्य की तस्वीर

जनगणना-2027 के लिए हरियाणा में 23 जिले होंगे जबकि 2011 में यह संख्या 21 थी। उपमंडलों की संख्या 75 से बढ़कर 94 हो गई है। वैधानिक नगर 80 से बढ़कर 88 हो गए हैं जबकि जनगणना नगर 74 से घटकर 51 रह गए हैं। गांवों की संख्या 2011 के 6,841 की तुलना में अब 6,523 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed