{"_id":"6873fd0c264d28a2c501efea","slug":"candidates-found-chemistry-physics-exam-difficult-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-762390-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: परीक्षार्थियों को केमिस्ट्री-फिजिक्स की परीक्षा लगी कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: परीक्षार्थियों को केमिस्ट्री-फिजिक्स की परीक्षा लगी कठिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग के पंचकूला स्थित मुख्यालय पर असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) के लिए केमिस्ट्री और फिजिक्स के लिए सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट (मुख्य परीक्षा) का आयोजन किया गया है। सुबह और दोपहर के सत्र में आयोजित परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों ने कहा कि समय कम था, जोकि सवालों का जवाब विस्तृत लिखने के लिए पर्याप्त समय नहीं था।
सुबह नाै बजे से दोपहर 12 बजे तक केमिस्ट्री की परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में शामिल हुए भिवानी के सुरेश ने बताया कि तीन घंटे में 15 प्रश्न लिखने थे और 150 अंकों की यह परीक्षा थी। परीक्षा में कुछ प्रश्न ऐसे थे, जोकि बेहद कठिन थे। सुरेश ने यह भी बताया कि जिस तरह से प्रश्नों को विस्तार से लिखना था, उस अनुसार तो कम से कम चार घंटे होने चाहिए यह भी कहा कि कुछ प्रश्नों को लेकर संशय बना रहा। वहीं, दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक फिजिक्स विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में शामिल आगरा के राहुल, सोनीपत के कृष्ण कुमार और दिल्ली के विजय आदि ने बताया कि जिस तरह से सवाल थे, उन्हें विस्तृत तरीके से लिखने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। पहले 18 प्रश्न होते थे और जिनमें से 15 प्रश्न लिखने होते थे, अब तीन प्रश्नों का विकल्प भी खत्म हो गया। इस तरह से सीधे ताैर से सभी प्रश्न ही हल करने होते हैं।