फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CAMPA to boost greenery; 20 lakh saplings to be planted.

Chandigarh-Haryana News: कैंपा से बढ़ेगी हरियाली, 20 लाख पौधे रोपे जाएंगे

विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग की कैंपा योजना के तहत 20 लाख पौधे लगाने की राज्य सरकार ने मंजूरी दी है। इससे पहले एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2 करोड़ 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया जा चुका है। अब प्रदेश में कुल 2 करोड़ 30 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन


वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी है ताकि पौधे पेड़ बनकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। उन्होंने वन महोत्सव के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और लोगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि 100 करोड़ रुपये के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंट फंड का भी प्रावधान किया गया है। सरकार का लक्ष्य पौधरोपण, जल संरक्षण और हरित विकास के जरिए जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करते हुए हरियाणा को अधिक हरित और पर्यावरण-अनुकूल राज्य बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed