फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP's legislative party meeting will be held on 29th, strategy will be made on the lost seats

Chandigarh-Haryana News: 29 को भाजपा के विधायक दल की बैठक, हारी सीटों पर बनेगी रणनीति

विज्ञापन
- 42 सीटों पर भाजपा को और मजबूत करने की मंत्रियों और विधायकों की मिलेगी जिम्मेदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 29 जुलाई को साल 2029 के विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें 2024 विधानसभा चुनाव में हारी सीटों पर मजबूती बनाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही विधायकों को उन सीटों की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

विधानसभा चुनाव में 90 में से 48 सीटें भाजपा ने जीती हैं, जबकि 42 सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इन 42 सीटों पर हार के कारणों को लेकर हरियाणा भाजपा ने सर्वे भी कराया था। इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर भाजपा नए सिरे से उन 42 सीटों पर अपनी खामियां दूर करने की दिशा में कमर कस चुकी है। बैठक में इन्हीं खामियों को दूर कर जनता के और करीब पहुंचने के लिए भाजपा की ओर से विधायकों की जिम्मेदारी दी जाएगी। विधायकों को जिम्मेदारी के साथ समय सीमा भी तय की जा सकती है।
विज्ञापन



माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल और विधायकों की जिम्मेदारी तय होगी लेकिन सीएम की व्यस्तता अधिक होने के कारण सीटों पर मजबूती का जिम्मा उनके पास नहीं होगा। सीएम सभी मंत्रियों और विधायकों के कार्य की निगरानी रखने के साथ समय-समय पर उन्हें दिशा-निर्देश देते रहेंगे। इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को भी एक सीट की जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed