फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJPs Bihar mission begins in Haryana

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में भाजपा का बिहार मिशन शुरू

विज्ञापन
वोट डलवाने के लिए प्रवासी मतदाताओं को बिहार भेजने की तैयारी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने हरियाणा में बिहार मिशन पर काम करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने बिहारी वोटरों को मतदान के लिए बिहार भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर नेताओं ने प्रवासी बिहारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हरियाणा में करीब तीन लाख से अधिक बिहारी प्रवासी वोटर हैं इनमें से भाजपा अब तक एक लाख वोटरों से संपर्क साध चुकी है। इन वोटरों को बसों व ट्रेनों के माध्यम से भेजा जाएगा।
बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहला चरण छह नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा के लिए बिहार चुनाव काफी अहम है। भाजपा बिहार में जदयू के साथ चुनाव लड़ रही है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। भाजपा हर तरह से वोटरों को साधने में जुटी है और इसी को देखते हुए भाजपा हरियाणा में सक्रिय हो गई है। भाजपा के मुताबिक हरियाणा के 14 जिलों में तीन लाख से अधिक बिहारी वोटर हैं। इनमें से अधिकांश एनसीआर जिलों में पड़ने वाली फैक्टरियों में काम करते हैं। जिन लोगों से भाजपा का संपर्क हो रहा है उन्हें मतदान के लिए बिहार जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पार्टी के एक नेता ने बताया कि फैक्टरी मालिकों से संपर्क कर मतदाता वर्करों को पेड छुट्टी पर भेजने का अनुरोध किया जा रहा है। लोगों को बिहार भेजने के लिए हरियाणा से विशेष बसें भी चलाई जा रही हैं। पिछले दिनों इस बारे में परिवहन मंत्री अनिल विज ने भी एलान किया था। कुछ विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री दो दिन बिहार के दौरे पर रहेंगे

बिहार चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी कैबिनेट काफी सक्रिय है। दिवाली से पहले सीएम बिहार के कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं और 29 व 30 को फिर से वह चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। हाल ही में सीएम छठ पूजन के कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। सीएम के अलावा कई मंत्री व कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। पार्टी के मुताबिक भाजपा के 54 नेताओं व मंत्रियों को पहले से ही चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया जा चुका है। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुजर, हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल, राव नरबीर सिंह, गौरव गौतम, कृष्ण कुमार बेदी, राजेश नागर, असीम गोयल, ओम प्रकाश यादव समेत कई नेता बिहार चुनाव में प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed