फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP will run a dozen social service programs for a month

Chandigarh-Haryana News: भाजपा महीने भर चलाएगी समाज सेवा के दर्जन भर कार्यक्रम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में एक महीने तक चलने वाली गतिविधियों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने 4 और 5 जून को लोकसभा स्तर पर होने वाली कार्यशालाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि लोकसभा स्तर पर 4 जून को फरीदाबाद के भाजपा कार्यालय में कार्यशाला होगी। कार्यशाला का संयोजक पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता को नियुक्त किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा मुख्य वक्ता होंगे। करनाल भाजपा कार्यालय में होने वाली कार्यशाला के संयोजक वेदपाल एडवोकेट को नियुक्त किया गया है। इस कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मंत्री अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर और प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य वक्ता होंगी।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 5 जून को अंबाला में कार्यशाला होगी। इस के लिए बंतो कटारिया को संयोजक बनाया गया है। रेखा शर्मा, कंवरपाल गुर्जर, गौरव गौतम और वे स्वयं मुख्य वक्ता होंगे। कुरुक्षेत्र में की कार्यशाला के लिए राहुल राणा संयोजक और श्याम सिंह राणा, नवीन जिंदल, बिशम्बर वाल्मीकि, डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य वक्ता हैं। रोहतक की कार्यशाला के लिए रेणु डाबला संयोजक और महिपाल ढांडा, रेखा शर्मा, रामचंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र पूनिया मुख्य वक्ता होंगे। भिवानी-महेंद्रगढ़ के लिए कैप्टन भूपेंद्र संयोजक और मुख्य वक्ता के रूप में रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, धर्मबीर सिंह और सीमा त्रिखा संबोधित करेंगी। हिसार में होने वाली कार्यशाला के लिए सुनीता दांगी को संयोजक नियुक्त किया है। इस कार्यशाला में कृष्ण लाल पंवार, किरण चौधरी, जेपी दलाल और सुरेंद्र पूनिया वक्ता होंगे। वहीं सिरसा के लिए सुरेंद्र आर्य संयोजक और मंत्री श्रुति चौधरी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, रेखा शर्मा और कृष्ण बेदी वक्ता होंगे। सोनीपत की कार्यशाला के लिए सतीश नांदल संयोजक और राजेश नागर, कार्तिकेय शर्मा, बिशम्बर वाल्मीकि और वह स्वयं मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed