फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP will give new responsibility to the defeated candidates

Chandigarh-Haryana News: हारे उम्मीदवारों को भाजपा देगी नई जिम्मेदारी

विज्ञापन
भाजपा ने 19 अगस्त को बुलाई बैठक, सभी हारे उम्मीदवारों को किया आमंत्रित
विज्ञापन

पिछले महीने विधानसभा चुनाव में हारी 42 सीटों की जिम्मेदारी मंत्रियों व विधायकों को सौंपी थी


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। साल 2029 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा अभी से जुट गई है। पिछले साल विधानसभा चुनाव में हारी 42 सीटों की जिम्मेदारी मंत्रियों व विधायकों को सौंपने के बाद अब पार्टी विधानसभा चुनाव हारे उम्मीदवारों के साथ बैठक करेगी। बैठक में पार्टी इन उम्मीदवारों को नई जिम्मेदारी दे सकती है। यह बैठक 19 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली मौजूद रहेंगे।
पिछले महीने हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी ने विधानसभा चुनाव में हारी 42 सीटों की जिम्मेदारी मंत्रियों और विधायकों को सौंपी थी। पार्टी ने 42 विधानसभा क्षेत्रों में 12 मंत्रियों और 30 विधायकों को प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन को मजबूत करने और हलकों के विकास की जिम्मेदारी मंत्रियों व विधायकों को दी गई थी। हालांकि विधानसभा चुनाव हारने वाले उम्मीदवार भी अपने-अपने हलके में कार्य कर रहे थे। अब पार्टी इन उम्मीदवारों के साथ बैठक कर उन्हें नए दिशा-निर्देश देगी ताकि मंत्रियों, विधायकों व हारे उम्मीदवारों के बीच समन्वय बना रहे।
विज्ञापन

पार्टी का मुख्य फोकस अपने वोट प्रतिशत को बढ़ाना है। बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी को 39.94 फीसदी वोट मिले थे। पार्टी का लक्ष्य 2029 के विधानसभा चुनाव में वोट बैंक 50 फीसदी तक करना है। हालांकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण व परिवहन मंत्री अनिल विज समेत पांच लोगों को हारे हुए विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी से अलग रखा गया है। मुख्यमंत्री के पास पूरे राज्य की निगरानी है जबकि विधानसभा स्पीकर का पद संवैधानिक होने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं दी गई। 19 अगस्त को होने वाली बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार इस बैठक में सरकार और संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में मन की बात कमेटी की बैठक भी आयोजित की जाएगी। पिछली बार मन की बात कार्यक्रम पार्टी के सभी बूथों पर सुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed