फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP will celebrate PM Modi's birthday by doing service work.

Chandigarh-Haryana News: भाजपा पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा कार्य करके मनाएगी

विज्ञापन
मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 से दो अक्तूबर तक विभिन्न सामाजिक कार्य करेगी भाजपा
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा कार्य करके मनाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा चलेगा इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता सेवा के कार्य करेंगे। प्रदेश में अनेक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इनके लिए प्रदेश स्तर की टीम बनाई गई है। सेवा पखवाड़ा के जरिये रक्तदान, पौधरोपण समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संकल्प पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है। हरियाणा महिलाओं को 2100 रुपये देने वाला देश का पहला राज्य बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब सरकार ने फिलहाल करीब पांच हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है जिसे आगे बढ़ाया भी जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed