{"_id":"68ae03048a1eabe482060334","slug":"bjp-mla-raised-the-issue-of-new-bus-stand-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-801144-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: भाजपा विधायक ने बस नए बस स्टैंड का मुद्दा उठाया, विज बोले- उत्तर वही जो पिछले सत्र में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: भाजपा विधायक ने बस नए बस स्टैंड का मुद्दा उठाया, विज बोले- उत्तर वही जो पिछले सत्र में था
विज्ञापन
आवेश में आकर हरिंद्र सिंह बोले-हाउस में हलके की समस्या नहीं उठाएंगे तो फिर कहां उठाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। होडल से विधायक हरिंद्र सिंह बस अड्डे के निर्माण के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए अपनी ही सरकार से न केवल नाराज आए बल्कि तल्ख भी हो गए। परिवहन मंत्री अनिल विज ने विधानसभा नियमावली का हवाला देकर इस मुद्दे का जवाब नहीं दिया। कहा कि इसका उत्तर वही है जो पिछले सत्र के दौरान दिया था।
दरअसल, हरिंद्र सिंह ने मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान होडल शहर में पुराने बस अड्डे के स्थान पर नया बस अड्डा बनाने के लिए की गई कार्रवाई के बारे में सदन में सरकार से पूछा। कहा, पिछले सत्र में भी परिवहन मंत्री ने इस बारे में सदन में आश्वासन दिया था। अगर कोई कार्रवाई हुई है तो इसका ब्योरा दिया जाए। इस पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने सीधे जवाब देने के बजाय विधानसभा अध्यक्ष से रूलिंग की मांग करते हुए बताया कि पिछले सत्र में यही प्रश्न पूछा गया था। विज ने रूल ऑफ प्रोसीजर के नियम 50 का हवाला देते हुए कहा कि एक ही सवाल लगातार दो सत्रों में नहीं उठाया जा सकता है।
विज के इस जवाब से तल्ख हुए विधायक ने कहा कि यह मुद्दा 2016 से लगातार लंबित है। इसमें आजतक कुछ नहीं हुआ। आवेश में आए विधायक यहां तक बोल गए कि वह अपने हलके की समस्या को हाउस में नहीं उठाएंगे तो फिर कहां उठाएंगे। विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए परिवहन मंत्री से कहा कि यह सवाल दाखिल हो चुका है और सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही का हिस्सा है। ऐसे में मंत्री इसका जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन
अनिल विज ने कहा कि इस प्रश्न का उत्तर वही है, जो पिछले सत्र में भी उनके द्वारा दिया गया था। विज ने स्पीकर से कहा कि वह पिछले सत्र में दिए गए सवाल के जवाब की कार्यवाही निकलवाकर विधायक को भेज सकते हैं और उसकी एक प्रति उन्हें भी भेजी जाए। विज के इस जवाब से विधायक संतुष्ट नहीं हुए लेकिन स्पीकर ने कार्यवाही को आगे चला दिया।