फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP Mahila Morcha protested against Congress for using abusive language for PM's mother.

Chandigarh-Haryana News: पीएम की माता के लिए अपशब्द कहने पर कांग्रेस पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया विरोध

विज्ञापन
प्रदेश भर में भाजपा महिला नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस को बताया महिला विरोधी पार्टी
विज्ञापन

चंडीगढ़। कांग्रेस के मंच से राहुल गांधी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के लिए अपशब्द कहे जाने के खिलाफ हरियाणा भाजपा की महिला मोर्चा ने रविवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सभी जिलों में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए राहुल गांधी से देश की सभी माताओं से माफी मांगने की मांग रखी।


इससे पहले प्रदेश में अलग-अलग जगह राहुल गांधी के पुतले फूंककर कांग्रेस की महिला विरोधी सोच के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरुग्राम में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या सुधा यादव ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के मन में देश की माताओं और बहनों के लिए कोई सम्मान नहीं है।
विज्ञापन

करनाल में प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के पीएम मोदी के लिए जिस तरह की तू तड़ाक की भाषा का प्रयोग किया है उससे पता चलता है कि कांग्रेस के युवराज के आचरण में अब संस्कार नहीं बचे हैं। मानेसर में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कांग्रेस को संस्कार विहीन बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी महिला नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया तो भाजपा की केंद्र और हरियाणा सरकार की तारीफ करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जिसमें लाडो योजना प्रमुख है।


जिला हांसी में नेहा धवन, हिसार में आशा खेदड़, डबवाली में रेनू शर्मा, फतेहाबाद में नताशा सिहाग, सिरसा में सुनीता दुग्गल, पलवल में नीरा तोमर, फरीदाबाद में परवीन जोशी, बल्लभगढ़ में सीमा त्रिखा, रोहतक में रेनू डाबला, सोनीपत में कृष्णा गहलावत, जींद में पुष्पा तायल, गोहाना में कविता जैन, पानीपत में निर्मल बैरागी, कुरुक्षेत्र में मीना चौहान और रिचा पाहवा, अंबाला में बंतो कटारिया, यमुनानगर में सुमन बहमनी और कैथल में ज्योति सैनी ने प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed