फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP launches NaMo Seva Portal to facilitate engagement in service activities.

Chandigarh-Haryana News: सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए भाजपा ने लॉन्च किया नमो सेवा पोर्टल

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


मोबाइल से होगा रजिस्ट्रेशन, 25 सेवा कार्यों में से चुन सकेंगे अपनी पसंद, क्यूआर कोड से दर्ज होगी उपस्थिति







अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने सोमवार को नमो सेवा पोर्टल लॉन्च किया। सेवा संकल्प अभियान के दौरान यह पोर्टल आमजन, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों व स्वयंसेवकों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने में सेतु का काम करेगा। पोर्टल पर अभियान के 12 कार्यक्रमों व 25 सेवा कार्यों की जानकारी उपलब्ध होगी। कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार सेवा कार्य चुनकर उसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण करा सकेगा। इसके लिए मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है।
पंचकूला स्थित भाजपा के कार्यालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने नमो सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया। पंजीकरण कराने के बाद स्वयंसेवकों को कार्यक्रमों से जुड़े अपडेट मिलते रहेंगे। जिस कार्यक्रम में वे हिस्सा लेना चाहेंगे, उसके लिए अपनी सहमति दे सकेंगे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर क्यूआर कोड स्कैन कर उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। पोर्टल पर स्वयंसेवक अपनी प्रोफाइल में अब तक किए गए सेवा कार्य और उपलब्धियों का रिकॉर्ड भी देख सकेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सहभागिता प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरों को भी जोड़ सकेंगे स्वयंसेवक

पोर्टल में रेफरल की सुविधा भी दी गई है। इसके जरिए एक स्वयंसेवक अपने परिचितों को भी सेवा गतिविधियों से जोड़ सकेगा। भाजपा के अनुसार इससे सेवा संकल्प अभियान में ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। भाजपा आईटी प्रमुख आदित्य चावला ने बताया कि वेबसाइट के बाद जल्द ही प्ले स्टोर पर मोबाइल एप उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed