फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP entrusted 13 leaders with the responsibility of welcoming Dr. Archana Gupta.

Chandigarh-Haryana News: भाजपा ने 13 नेताओं को सौंपी डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत की जिम्मेदारी

विज्ञापन
भाजपा ने पूरे प्रदेश को तीन कलस्टर में बांटा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। भाजपा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के जिलास्तरीय स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर क्लस्टर इंचार्ज नियुक्त किए हैं। प्रदेश कार्यालय पंचकमल की ओर से जारी सूची के अनुसार पूरे प्रदेश को तीन क्लस्टरों में बांटकर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लस्टर-1 में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और गोहाना को शामिल किया गया है। इस क्लस्टर के लिए जवाहर सैनी, रेणुबाला गुप्ता, दीपक शर्मा और रवि बतान को इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

दूसरे क्लस्टर में डबवाली, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, हांसी, भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र की जिम्मेदारी कृष्ण बेदी, सुरेंद्र आर्य, अजय बंसल, मुकेश गौड़ और सरोज सिहाग को सौंपी गई है। तीसरे क्लस्टर में फरीदाबाद, फरीदाबाद महानगर, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, गुरुग्राम महानगर, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक को रखा गया है। इस क्लस्टर के लिए सुरेंद्र पुनिया, प्रवीन बत्रा जोशी, नागेंद्र शर्मा और हरविंद्र कोहली को क्लस्टर इंचार्ज नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत कार्यक्रमों का समन्वय करेंगे और संगठनात्मक व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। पार्टी नेतृत्व ने जिला इकाइयों को क्लस्टर इंचार्जों के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed