फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP celebrated Ahilyabai's birth anniversary across the state, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: भाजपा ने प्रदेशभर में मनाई अहिल्याबाई की जयंती

विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा ने पूरे प्रदेश में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को धूमधाम से मनाया। आयोजन टीम के सदस्य डॉ. सतीश खोला ने बताया कि पूरे प्रदेश में 21 से 31 मई तक अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में 790 कार्यक्रम आयोजित किए गए। 22 मई से 24 मई को प्रत्येक जिले में माता अहिल्याबाई के जीवन पर 27 जिला गोष्ठियों का आयोजन किया। इनमें पांच हजार लोगों ने भाग लिया। 25, 26 मई को भाजपा के जिला मुख्यालयों पर होल्कर के जीवन पर आधारित घटनाओं पर जीवन प्रदर्शनी भी लगाई गई, इसमें लगभग तीन हजार लोगों ने हिस्सा लिया। 26 व 27 मई को प्रदेश व जिला महिला मोर्चा के माध्यम से शिव आराधना जलाभिषेक कार्यक्रम हुआ। 27,28 व 29 मई को प्रत्येक जिले में महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 29 मई को बालिकाओं के ड्राइंग, नाट्य प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम आयोजित किए गए। 178 कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग आठ हजार बालिकाओं ने माता अहिल्याबाई होल्कर को याद किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से पूरे प्रदेश के गांवों व वार्डों में 59 कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी जीवनी पर आधारित जीवन संपर्क कार्यक्रम किए गए। समापन कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मौजूदगी में कुरुक्षेत्र में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed