{"_id":"67b55e221f6042fd9c04ebfc","slug":"big-blow-to-congress-in-hisar-ramniwas-rada-joins-bjp-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में कांग्रेस को बड़ा झटका: विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार रहे रामनिवास राड़ा भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में कांग्रेस को बड़ा झटका: विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार रहे रामनिवास राड़ा भाजपा में शामिल
Wed, 19 Feb 2025 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:00 AM IST
सार
हिसार के नगर निगम के पूर्व चेयरमैन बिहारीलाल राडा, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोहित और हिसार लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सनेत दर्जन भर नेताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
रामनिवास राड़ा भाजपा में शामिल
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार रहे रामनिवास राड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। हिसार के नगर निगम के पूर्व चेयरमैन बिहारीलाल राडा, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोहित और हिसार लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सनेत दर्जन भर नेताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर भाजपा के हिसार जिला अध्यक्ष अशोक सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
रामनिवास राड़ा ने 2019 में हिसार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। इसके बाद उनको 2024 में भी कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया। दोनों ही चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2024 में उन्हें करीब 30 हजार से अधिक वोट हासिल हुए थे।
रामनिवास राड़ा ने विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाए थे। उन्होंने सोमवार को हिसार नगर निगम में मेयर पद के लिए आजाद नामांकन किया था और मजबूती से चुनाव लड़ने का एलान किया था। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने उनको अपने खेमे में शामिल कर लिया है। रामनिवास राड़ा 2014 में हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी से बरवाला विधानसभा से भी चुनाव लड़ चुके हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन