फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Bhiwani and Koreavas Medical College got 100-100 seats during MBBS counseling, Health News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: एमबीबीएस काउंसलिंग के बीच भिवानी व कोरियावास मेडिकल कॉलेज को मिलीं 100-100 सीटें

विज्ञापन
काउंसलिंग का पहला चरण खत्म, दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल की जाएंगी ये सीटें
विज्ञापन


2385 सीटें एमबीबीएस की हरियाणा में हुईं
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा में एमबीबीएस की काउंसलिंग के बीच भिवानी और महेंद्रगढ़ के कोरियावास में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100-100 सीटों पर प्रवेश की मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने दो सितंबर को दोनों मेडिकल कॉलेजों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। हालांकि राज्य में एमबीबीएस की पहले चरण की काउंसलिंग हो चुकी है। दूसरे चरण की काउंसलिंग में इन कॉलेजों को शामिल किया जाएगा। रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जल्द इस सिलसिले में पत्र जारी कर सकता है। अब हरियाणा में एमबीबीएस की 2385 सीटें हो गई हैं। इनमें 1032 सीटें सरकारी कॉलेजों में हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 100-100 सीटें अलॉट करने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।

एमबीबीएस की काउंसलिंग शुरू होने के बाद माना जा रहा था कि इस सत्र में भिवानी के पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज और महेंद्रगढ़ का महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकेगी। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव लगातार प्रयास करती रहीं। उन्होंने बीती 19 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिख इसी शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए अनुमति देने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी दिल्ली दौरे के दौरान जेपी नड्डा से मुलाकात कर दोनों मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की अनुमति देने का आग्रह किया था। हालांकि दोनों मेडिकल कॉलेजों में पहले चरण की काउंसलिंग से पहले प्रवेश की अनुमति मिलती तो कई विद्यार्थियों को फायदा हो सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed