फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Baba Lakhi Shah Banjara's life is a symbol of courage, service, and devotion to the Guru: Chief Minister

बाबा लखी शाह बंजारा का जीवन साहस, सेवा व गुरुभक्ति का प्रतीक : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जयंती पर बाबा लखी शाह बंजारा को किया नमन


चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रसेवा के प्रतीक बाबा लखी शाह बंजारा की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा बाबा लखी शाह का जीवन भारतीय संस्कृति, गुरुभक्ति, साहस और निस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए जो अद्वितीय साहस एवं समर्पण का परिचय दिया वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय इतिहास सदैव बाबा लखी शाह बंजारा के अतुलनीय पराक्रम, त्याग और समर्पण का साक्षी रहेगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अदम्य वीरता और अटूट आस्था का परिचय दिया जो भारतीय समाज के लिए अमूल्य विरासत है। उनका प्रेरक व्यक्तित्व हमें सत्य, धर्म और सेवा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से बाबा लखी शाह बंजारा के आदर्शों को आत्मसात करने व समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed