फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Attendance will be taken through Geo Facing, location will also have to be entered.

Chandigarh-Haryana News: जियो फेसिंग से लगेगी हाजिरी, लोकेशन भी डालनी होगी

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में लागू होगी नई व्यवस्था
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में अब हाजिरी जियो फेसिंग बेस्ड प्रणाली से लगेगी। इसकी मंजूरी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है। इस नई पहल के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन का वितरण पूरी तरह से जियो-फेसिंग सिस्टम के डाटा पर आधारित होगा।
इसके लिए कर्मचारियों को जियोफेस्ड अटेंडेंस एचआरवाई एप डाउनलोड करना होगा। इसे गूगल प्ले स्टोर (एंड्रॉइड के लिए) और एप्पल एप स्टोर (आईओएस के लिए) से डाउनलोड किया जा सकेगा। हाजिरी लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी को कार्यालय के 500 मीटर के दायरे में रहना होगा, तभी हाजिरी लग सकेगी। इसमें अपनी लोकेशन भी डालनी होगी।
विज्ञापन

यदि कोई टूर पर जा रहा है तो उसकी जानकारी भी एप में देनी होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से विकसित इस नई प्रणाली प्रबंधन से जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से सेवाएं और बेहतर होंगी। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नई प्रणाली का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed