फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Assessment of language and math comprehension of students of classes 1 to 3 begins

Chandigarh-Haryana News: कक्षा 1 से 3 के छात्रों की भाषा व गणित की समझ का आकलन शुरू

विज्ञापन
30 दिसंबर तक चलेगा आकलन का कार्य
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आज से हरियाणा में प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों के लिए गणना समूहीकरण अभ्यास-2 की शुरुआत हो रही है। इस आकलन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की बुनियादी भाषा और गणितीय समझ का वास्तविक स्तर जानना है ताकि भविष्य की शिक्षण रणनीतियों को उसी अनुसार बेहतर बनाया जा सके।

शिक्षा विभाग के अनुसार यह अभ्यास बच्चों के सीखने की स्थिति को पहचानने, कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित करने और उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी बच्चे निर्धारित कक्षा स्तर के अनुरूप आवश्यक दक्षताएं प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन


कक्षा 1 के विद्यार्थियों का गणना समूहीकरण अभ्यास-2 24 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। यह आकलन कक्षा अध्यापकों द्वारा किया जाएगा। इसमें हिंदी विषय में वर्ण पहचान, शब्द पहचान और वाक्य पढ़ने की क्षमता का परीक्षण होगा जबकि गणित में 50 तक संख्या पहचान, संख्याओं की तुलना और एक अंकीय जोड़ का मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों का आकलन 29 और 30 दिसंबर को किया जाएगा। यह कार्य प्रशिक्षित अध्यापक करेंगे। 29 दिसंबर को हिंदी विषय में वर्ण, शब्द और वाक्य स्तर तक की समझ तथा मौखिक पठन प्रवाह का आकलन किया जाएगा। 30 दिसंबर को गणित विषय में 99 तक संख्या पहचान, जोड़, घटाव और गुणा से संबंधित ज्ञान की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी कक्षाओं का आकलन निपुण हरियाणा अध्यापक मोबाइल एप के माध्यम से ही किया जाएगा। सभी आकलनकर्ताओं को इसी एप का उपयोग करना अनिवार्य होगा ताकि आकलन प्रक्रिया पारदर्शी, एकरूप और सटीक तरीके से दर्ज की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed