फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Arrange pumps to deal with waterlogging, instructions for cleaning drains, Haryana news

Chandigarh-Haryana News: जलभराव से निपटने के लिए पंपों की करें व्यवस्था, ड्रेनों की सफाई के निर्देश

विज्ञापन
नहरों व ड्रेनों की सफाई नहीं होने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानसून सीजन को लेकर की तैयारियों की समीक्षा


हर जिले को बाढ़ की तैयारियों के लिए 4.50 लाख रुपये आवंटित
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। राज्य में नहरों व ड्रेनों की सफाई नहीं होने के अमर उजाला की ओर से उठाए गए मुद्दे पर हरियाणा सरकार ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अधिकारियों को सभी ड्रेनों की पूरी तरह से साफ-सफाई करने व पानी के त्वरित निकासी के लिए पर्याप्त संख्या में पंपों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ की तैयारियों के लिए प्रत्येक जिले को 4.50 लाख रुपये व जल निकासी कार्यों के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 50 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर राज्य आपदा प्रबंधन कोष के तहत अतिरिक्त धनराशि भी आवंटित की जा सकती है। बैठक के दौरान सभी जिलों के उपायुक्त भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया, आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है। सभी उपायुक्त जलभराव के संभावित स्थानों की पहचान करें। साथ ही उपलब्ध पंपों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। सभी उपायुक्त निर्धारित प्रारूप में पंपों की उपलब्धता से संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पंप सेटों की निर्बाध संचालन के लिए बिजली बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगरों एवं शहरों से गुजरने वाले ड्रेनों की समुचित सफाई की जाए ताकि ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न न हो सके। फरीदाबाद में गौंछी ड्रेन को कवर करने की संभावना तलाशने और राज्य की अन्य ड्रेनों के लिए भी इसी प्रकार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ड्रेनों का सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए और जाल लगाकर इनमें कचरा डालने से रोका जाए। उन्होंने उपायुक्तों को दूषित पानी के कारण होने वाली व वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए उपयुक्त कदम उठाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपायुक्तों को समाधान शिविरों के दौरान प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed