Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Arjun Chautala said that Vice Chancellor of HAU made a misleading propaganda about getting Swaminathan Award

अर्जुन चौटाला का आरोप: एचएयू के कुलपति ने स्वामीनाथन अवॉर्ड मिलने का भ्रामक प्रचार किया, पांच हजार में खरीदा

Tue, 11 Mar 2025 02:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेवटर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेवटर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Mar 2025 02:15 AM IST
सार

अर्जुन चौटाला ने कहा कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कुलपति ने स्वामीनाथन अवॉर्ड पांच हजार रुपये में एक निजी संस्था से खरीदा है। विडंबना यह है कि इसकी तारीफ मुख्यमंत्री तक ने की और इस भ्रामक प्रचार को भाजपा सरकार ने भी आगे बढ़ाया। सूचना विभाग की वेबसाइट पर डाल दिया गया।

विज्ञापन
Arjun Chautala said that Vice Chancellor of HAU made a misleading propaganda about getting Swaminathan Award
अर्जुन चौटाला - फोटो : हरियाणा विधानसभा

विस्तार

रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला ने शून्यकाल में आरोप लगाया कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कुलपति बीआर कांबोज को स्वामीनाथन अवॉर्ड की भ्रामक सूचना प्रचारित की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने यह अवॉर्ड पांच हजार रुपये में एक निजी संस्था से खरीदा है। विडंबना यह है कि इसकी तारीफ मुख्यमंत्री तक ने की और इस भ्रामक प्रचार को भाजपा सरकार ने भी आगे बढ़ाया। सूचना विभाग की वेबसाइट पर डाल दिया गया।

विज्ञापन


चौटाला ने दावा किया कि यह अवॉर्ड फर्जी है, जिसे कुलपति ने एक अनधिकृत संस्था एग्रीमीट फाउंडेशन से लिया है। असली स्वामीनाथन अवॉर्ड कृषि विज्ञान उन्नति ट्रस्ट, दिल्ली की ओर से दिया जाता है, जो आज तक सिर्फ 13 लोगों को दिया गया है। इन 13 लोगों में एचएयू के कुलपति का नाम नहीं है। अर्जुन चौटाला ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को कुलपति पद पर चार साल के लिए और विस्तार देना सरकार और विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि लाखों बच्चों के लिए भी गलत संदेश देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत एचएयू के कुलपति पर कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे और भी कई विश्वविद्यालय हैं, जहां अयोग्य लोगों को कुलपति लगाया गया है। उन्होंने झूठे दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। सरकार को इन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। एमडी यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के पेपर लीक हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील कि सभी विश्वविद्यालयों की नियुक्तियों पर सरकार श्वेत पत्र जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी भ्रष्ट और तानाशाह : कादियान
बेरी से कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का नाम लिए बगैर उन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एचएयू के कुलपति भ्रष्ट व तानाशाह हैं, सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। कुलपति के तंग करने के कारण प्रदेश की बेटी दिव्या फोगाट ने आत्महत्या कर ली। वीसी बगैर गलती छुट्टी की अर्जी भी लिख दे तो उनका वे मान जाएं। कादियान ने शिक्षा मंत्री से कुलपति की जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed