फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Approval for purchase of 35 buses and providing free sanitary pads to school girls.

Chandigarh-Haryana News: 35 बसों की खरीद व स्कूली छात्राओं को निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने को मंजूरी

विज्ञापन
एचपीपीसी की बैठक में लगभग 1763 करोड़ रुपये से ज्यादा के कॉन्ट्रैक्ट और वस्तुओं की खरीद को दी गई मंजूरी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक
चंडीग्ढ़। उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) की बैठक में सोमवार को विभिन्न विभागों से जुड़ी लगभग 1763 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न वस्तुओं के खरीद प्रस्तावों और दर अनुबंध को स्वीकृति दे दी गई है। बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से मोलभाव कर करीब दस करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत की गई है।
साथ ही इस दाैरान बैठक में 12 करोड़ रुपये की लागत से 29 नई 52 सीटर बसें और छह मिनी बसों की खरीद को भी मंजूरी दी गई। ये बसें आधुनिक होंगी। इनमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे। वहीं, राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं को निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की। बैठक में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से लगभग 234.19 करोड़ रुपये की लागत से एलटी एक्सएलपीई आर्म्ड केबल, विभिन्न पोल और 20 केवीए ट्रांसफॉमरों की खरीद को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीएम नायब सैनी ने कहा कि सभी विद्युत केबल की गुणवत्ता की जांच मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं से करवाई जाए और यदि कोई सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत उपकरणों और सामग्रियों की खरीद में सुरक्षा मानकों में कोई ढिलाई न बरती जाए ताकि सुरक्षा और स्थायित्व सुनिश्चित हो सके।
बैठक में डिजिटल सेवाओं के विस्तार और ई-गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए उपकरणों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया गया। इसके लिए लगभग 3.20 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से क्लाउड सर्वर और स्टोरेज क्षमता सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। राज्य में सरकारी सेवाओं के वितरण में पारदर्शिता, गति व कुशलता को और बढ़ावा मिलेगा।


सभी कार्य तय सीमा में करने के निर्देश

बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है।
हरियाणा सरकार वित्तीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और पारदर्शी खरीद प्रणाली के माध्यम से विकास कार्यों को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed