{"_id":"677cfe2dc3b54abae50920bd","slug":"announcement-of-cm-naib-saini-training-period-of-patwari-will-be-one-year-in-haryana-2025-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम नायब सैनी का एलान: हरियाणा में एक साल होगा पटवारी का ट्रेनिंग पीरियड, सेवा में होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम नायब सैनी का एलान: हरियाणा में एक साल होगा पटवारी का ट्रेनिंग पीरियड, सेवा में होगा शामिल
Tue, 07 Jan 2025 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2025 03:44 PM IST
सार
सीएम नायब सैनी ने प्रदेश में नए नियुक्त 2605 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी और पारदर्शिता के पथ पर चलते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करने पर काम करें।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को प्रदेश में नए नियुक्त 2605 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बड़ी घोषणा की। सैनी ने कहा कि पटवारियों की प्रशिक्षण अवधि पहले डेढ़ साल की होती थी, वह अब एक साल की होगी। इस अवधि को पटवारियों की सर्विस में ही जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सीएम ने नवनियुक्त पटवारियों को बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी और पारदर्शिता के पथ पर चलते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करने पर काम करें। प्राकृतिक आपदा जैसे अत्यधिक बारिश, ओलावृष्टि, सूखा आदि में किसानों को राहत प्रदान करने में पटवारी की बड़ी अहम भूमिका होती है। एक समय पर अपात्र लोग किसानों का मुआवजा ले जाते थे।
सीएम ने कहा कि प्रदेश के पिछली सरकारों में सरकारी नौकरियों की सूची जारी होने से पहले ही अखबारों की हेडलाइन बन जाती थी। अब युवाओं को नौकरी के लिए किसी विधायक या मंत्री के दरबार में हाजिरी नहीं लगानी पड़ती। चुनाव के दौरान दोबारा शपथ लेने से पूर्व 24 हजार युवाओं को नौकरी देने का वादा निभाया है।
इस दौरान मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश की भूमि का रिकॉर्ड देश में वन ऑफ द बेस्ट लैंड रिकॉर्ड है, लेकिन उसके अंदर रेगुलर चेंज करने का काम राज्य सरकार कर रही है। इसमें पटवारी की भूमिका भी है। स्वामित्व योजना के तहत गांव के अंदर जितने भी लाल डोरा की भूमि थी, उसका मालिकाना हक देने का काम सरकार कर रही है। इस दौरान मंत्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल,अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित अन्य उपस्थित थे। साथ ही चयनित पटवारी और उनके स्वजन भी मौजूद थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन