फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Anil Vij Comments on Pakistan and congress

पाकिस्तान पर बरसे अनिल विज: कहा--घटता जाएगा इस देश का नाम; मल्लिकार्जुन खरगे को बताया पीटा हुआ मोहरा

Mon, 02 Jun 2025 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 01:57 PM IST
सार

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि 25 साल के बाद पाकिस्तान आधा हो गया और 50 साल के बाद यह और आधा हो जाएगा। 

विज्ञापन
Anil Vij Comments on Pakistan and congress
अनिल विज - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा है कि पाकिस्तान और आधा हो जाएगा।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि पाकिस्तान के टुकड़े होने ही हैं क्योंकि पाकिस्तान आठ अक्षरों से बना जबकि हिंदुस्तान नौ अक्षरों से बना है। नौ को जितना भी गुणा करें वह नौ रहेगा, उदाहरण के तौर पर नौ दुनी 18 में यदि 1 और 8 को जोड़ लिया जाए तो वह नौ ही रहेगा। पाकिस्तान आठ अक्षरों से बना, आठ को यदि गुणा करें तो अंक घटते ही जाएंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने तो घटना ही है। पीओके और बलूचिस्तान की जो स्थिति है वह इस ओर इशारा कर रही है कि पाकिस्तान के टुकड़े शुरू होने का काम शुरू हो चुका है। 

पीएम मोदी खरगे से क्यों कुछ पूछेंगे

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान कि प्रधानमंत्री को चुनाव प्रचार से पीछे हटना चाहिए पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे पूछ कर कोई काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे तो पीटे हुए मोहरे हैं और पीटे हुए मोहरों से कभी कुछ पूछा नहीं जाता। पूछा तो सफल व्यक्तियों से जाता है और प्रधानमंत्री अपने कार्यक्रम सही बना रहे हैं और सीधा जनता तक पहुंच रहे हैं । 

विज्ञापन

केजरीवाल हर तरफ से रिजेक्ट 

अरविंद केजरीवाल के भाजपा को करारा जवाब देने को लेकर दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल की हिम्मत की वह दाद देते है क्योंकि पिट पिटाकर वह नीचे पड़े हुए हैं। हर तरफ से वह रिजेक्ट हुए है, दिल्ली से इन्हें निकालकर फेंक दिया गया है फिर भी यह ऐसी बातें कर रहे हैं। यदि कोई कसर रह गई है तो वह भी पूरी कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की छाती पर सांप लोटते है जब देश मोदी की प्रशंसा करता है 

मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री को आत्मप्रशंसा बंद करने की बात पर विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और उन्हें पाकिस्तान अध्यक्ष बताते हुए कहा कि वो पाकिस्तान की प्रशंसा करवाना चाहते हैं। इसलिए जो हमारे नायक जिन्होंने चार दिनों में पाकिस्तान को धूल चटा दी। उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें तकलीफ हो रही है। इनकी छाती पर सांप लोटते है जब देश मोदी की प्रशंसा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed