फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   An important meeting was held in Delhi to form the organization of Haryana Congress

सियासत: संगठन मजबूत बनाने की कवायद, दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस की बैठक; जिलाध्यक्षों के नाम पर वन-टू-वन चर्चा

Tue, 22 Jul 2025 01:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Jul 2025 01:37 AM IST
सार

प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने वन-टू-वन बात की।

विज्ञापन
An important meeting was held in Delhi to form the organization of Haryana Congress
केसी वेणुगोपाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में संगठन विस्तार को लेकर सोमवार को कांग्रेस के दिल्ली स्थित दफ्तर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की। प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने वन-टू-वन बात की। शीर्ष नेताओं ने प्रदेश के प्रत्येक नेता के साथ 15 से 20 मिनट तक जिलाध्यक्षों के नाम, जातिगत समीकरण, प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं से पैनल में शामिल उम्मीदवारों के बारे में भी राय ली गई।

विज्ञापन

सोमवार शाम चार बजे शुरू हुई वन-टू-वन बातचीत में केसी वेणुगोपाल और बीके हरिप्रसाद ने सबसे पहले तकरीबन तीन वर्ष से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे चौधरी उदयभान को बुलाया। उदयभान से पैनल में शामिल सभी उम्मीदवारों के बारे में चर्चा हुई। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और सांसद दीपेंद्र हुड्डा से चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं से उम्मीदवारों की क्षेत्रीयता, जातिगत समीकरण और भविष्य में प्रभावी होने पर राय ली गई। इस पर सभी नेताओं ने सकारात्मक और नकारात्मक पहलूओं पर खुलकर बात रखी है। वरिष्ठ नेताओं की सलाह और उनके साथ होने वाली चर्चा में निकलने वाले अहम बिंदुओं को भी नोट किया गया।

विज्ञापन

केंद्रीय पर्यवेक्षकों से भी बातचीत, राहुल की हरी झंडी का इंतजार
हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं से वन-टू-वन बातचीत करने के बाद केसी वेणुगोपाल और बीके हरिप्रसाद ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ भी चर्चा की। इनमें कई केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ वन-टू-वन बातचीत भी हुई। अब जिलाध्यक्ष के उम्मीदवारों के पैनल को राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के समक्ष रखा जाएगा। राहुल गांधी से हरी झंडी मिलते ही प्रदेश में जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी।

जुलाई अंत में घोषित कर देंगे जिलाध्याक्ष
कांग्रेस संगठन सृजन को लेकर सोमवार को हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन बातचीत की गई। प्रत्येक वरिष्ठ नेता से 15 से 20 मिनट में जिलाध्यक्षों के नाम पर विस्तार से चर्चा हुई है। इस माह के अंत तक जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा तय है। -बीके हरिप्रसाद, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed