फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Amneet P Kumar IAS wife of ADGP Y Puran Kumar refuses to meet Haryana ministers see video

ADGP Suicide: 'किसी मंत्री से नहीं मिलेंगे, जो करना है कर ले सरकार', गुस्से में दिखीं वाई पूरण कुमार की पत्नी

Mon, 13 Oct 2025 08:16 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Oct 2025 08:16 PM IST
सार

हरियाणा पुलिस के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने 7 अक्तूबर को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में हरियाणा पुलिस के कई अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Amneet P Kumar IAS wife of ADGP Y Puran Kumar refuses to meet Haryana ministers see video
आईएएस अमनीत पी कुमार के आवास पर पहुंचे दुष्यंत चौटाला व अन्य - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या का मामला और पेचीदा हो गया है। उनकी पत्नी व वरिष्ठ आईएएस अमनीत पी कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिजनों के साथ बैठी हैं। वह कह रही हैं कि उन्हें सरकार के किसी मंत्री से बात नहीं करनी। हमें हमारे हाल पर छोड़ दो। सरकार को वाई पूरण के साथ जो करना है, कर ले। इसमें अमनीत कुमार के साथ उनके भाई भी बैठे दिख रहे हैं। वे कह रहे हैं कि तुम्हें किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है। पूरा परिवार और समाज आपके साथ है। परिवार का एक बोर्ड बनाओ, वही सारे फैसले लेगा।

विज्ञापन


यह वीडियो अमनीत पी कुमार के सेक्टर-24 स्थित आवास का है। वह उस जगह बैठी हैं, जहां लोग वाई पूरण को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अमनीत पी कुमार की फोन पर किसी मंत्री से बात करवाना चाहता है। इस दौरान उनके परिजन भी साथ बैठे हुए हैं। उनके तेवर देख कर लग रहा है कि सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से वे काफी खफा हैं।
विज्ञापन




गुस्से में अमनीत ने कहा कि 'वह किसी मंत्री से बात नहीं करेंगी।' अमनीत के साथ में एक व्यक्ति और बैठा है, जो कह रहा है कि हमारा बंदा चला गया, अब सरकार क्या करेगी। यह वीडियो वायरल होने के बाद अमनीत कुमार के घर न तो रविवार को कोई मंत्री पहुंचा और न ही सोमवार को। इससे पहले हरियाणा सरकार के वरिष्ठ मंत्री कृष्ण लाल पंवार व कृष्ण बेदी अमनीत पी कुमार को मनाने कई बार उनके घर पहुंचे थे। सोमवार व रविवार को हरियाणा सरकार के सिर्फ राजनीतिक लोग पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed