फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Amid protests preparations are underway to pay for 562 buses under the kilometer scheme

Chandigarh-Haryana News: विरोध के बीच किलोमीटर स्कीम वाली 562 बसों के भुगतान की तैयारी

विज्ञापन
- 36.38 करोड़ रुपये का होगा कोरोनाकाल का भुगतान, कर्मचारी संगठन कर रहे भुगतान का विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में रोडवेज कर्मचारी यूनियनों के विरोध के बीच किलोमीटर (किमी) स्कीम वाली बसों के कोरोनाकाल के भुगतान की तैयारी हो गई है। राज्य परिवहन विभाग ने कोरोनाकाल 2020 और 2021 में कुल 249 दिनों के भुगतान की तैयारी की है। कुल 562 बसों का भुगतान होना है। विभाग ने महालेखाकार (एजी) से राय ली थी जिसमें कहा गया कि भुगतान को लेकर कानूनी और तकनीकी रूप से कोई अड़चन नहीं है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार कोरोना की पहली लहर 2020 में आई थी और उस दाैरान सभी बसों का संचालन बंद था। अगली बार कोरोना की लहर आई तो उस दाैरान रोडवेज की बसों के संचालन को सशर्त मंजूरी मिल गई थी लेकिन किमी स्कीम वाली बसों का प्रतिबंध के कारण संचालन नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों ने अनुसार कुल 249 दिनों का 9.422 रुपये प्रति किमी के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। भुगतान की रकम करीब 36.38 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य महासचिव सुमेर सिवाच और राज्य उप प्रधान जय कुंवर दहिया ने बताया कि यह भुगतान करके अनुबंधों के नियमों को तोड़ा जा रहा है। इस रकम से प्रदेश के लोगों के लिए नई 150 से 200 नई बसों को खरीदा जा सकता था। यूनियनों के पदाधिकारियों ने कहा कि नियमानुसार भुगतान पर रोक लगाई जाए। इस प्रकरण को लेकर यूनियन पदाधिकारी जल्द ही मुख्यालय में अधिकारियों से मिलेंगे। इसके बाद विभागीय मंत्री अनिल विज से मुलाकात करेंगे और फिर भी न्याय नहीं मिला तो अगले दो सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात करेंगे। दोनों कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि निजी बसें कोरोनाकाल में खड़ी रहीं और अब यूं ही विभाग रकम लुटा रहा है। दूसरी ओर कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कहा कि कर्मचारियों को वाशिंग अलाउंस नहीं मिल रहा। लाखों कर्मचारियों के मेडिकल बिल अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed