फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Ambala Cantt College will now be known as Acharya Raghuvir College.

Chandigarh-Haryana News: अंबाला छावनी कॉलेज अब आचार्य रघुवीर के नाम से जाना जाएगा

विज्ञापन
- सीएम ने नामकरण प्रस्ताव को दी मंजूरी, शिक्षा मंत्री बोले- विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति व राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलेगी
विज्ञापन


चंडीगढ़। अंबाला छावनी स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अब आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नामकरण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।



चंडीगढ़ में जारी बयान में शिक्षा मंत्री ने कहा कि आचार्य रघुवीर भारतीय संस्कृति, संस्कृत, भाषा विज्ञान व राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रख्यात विद्वान थे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन भाषाओं व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नाम पर महाविद्यालय का नामकरण नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रसेवा के मूल्यों से जोड़ने का माध्यम बनेगा। राज्य सरकार केवल शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को देश के महान शिक्षाविदों, विचारकों और राष्ट्रनिर्माताओं के आदर्शों से भी परिचित करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed