फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Allegations of Sushil receiving threats in jail dismissed

Chandigarh-Haryana News: सुशील को जेल में धमकी मिलने के आरोप खारिज

विज्ञापन
जेल विभाग की जांच में नहीं मिले सबूत, सुशील कुमार की पत्नी ने लगाया था आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा के जेल विभाग ने शराब ठेकेदार से जबरन वसूली के आरोपी और दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में गवाह एएसआई सुशील कुमार को बैरक के अंदर धमकी देने के आरोपों को खारिज कर दिया है। जेल विभाग के मुताबिक एएसआई सुशील कुमार को बैरक के अंदर धमकी नहीं दी गई। बैरक में आठ से नौ कैदी थे। जांच में पता चला है कि टीवी की आवाज बढ़ाने को लेकर कैदियों में बहस हुई थी। धमकी की बात सामने नहीं आई। जेल विभाग ने इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।

इसी महीने की शुरुआत में सुशील की पत्नी सोनी देवी ने आरोप लगाया था कि रोहतक की सुनारिया जेल में सुशील को धमकी दी जा रही है। उनकी जान को खतरा है और उनके साथ कुछ भी हो सकता था। उन्होंने दावा किया कि उनके पति एक साधारण जेल कैदी नहीं हैं बल्कि वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह हैं। केवल वही साबित कर सकते हैं कि रोहतक में दर्ज जबरन वसूली की एफआईआर झूठी, मनगढ़ंत और एक साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन


जेल विभाग ने इन आरोपों को गंभीरता से लिया और सुशील कुमार को रोहतक से अंबाला जेल में स्थानांतरित कर दिया। इसके साथ ही जेल विभाग ने इस मामले की जांच के आदेश भी दिए। जांच में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक बैरक के सभी कैदियों से इस बारे में पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों को जांचने के बाद सुशील व उनकी पत्नी के आरोपों को खारिज कर दिया गया है। जेल विभाग के महानिदेशक आलोक राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच में कोई तथ्य नहीं निकला। इससे ज्यादा वे टिप्पणी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार के स्टाफ में शामिल एएसआई सुशील कुमार को रोहतक के अर्बन एस्टेट पुलिस स्टेशन में छह अक्तूबर को जबरन वसूली की एफआईआर के बाद गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि वह एक शराब ठेकेदार से 2.5 लाख रुपये प्रति माह की मांग कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के अगले ही दिन आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार ने चंडीगढ़ स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि सुशील को गिरफ्तार कर जानबूझकर उनके पति को फंसाने की साजिश रची गई है। इसके लिए उन्होंने रोहतक के तत्कालीन एसपी नरेंद्र बिजारनिया व डीजीपी शत्रुजीत कपूर को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed