फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   All employees will compulsorily receive a GIS account number.

Chandigarh-Haryana News: सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मिलेगा जीआईएस अकाउंट नंबर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग ने नई सामूहिक बीमा योजना-1985 के तहत कर्मचारियों को जीआईएस (ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम) अकाउंट नंबर आवंटित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, डायट और एससीईआरटी गुरुग्राम को भेजा गया है।

मुख्य सचिव के संज्ञान में यह मामला आया था कि कई अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन से वर्षों से जीआईएस की कटौती हो रही है लेकिन उन्हें अब तक जीआईएस अकाउंट नंबर आवंटित नहीं किए गए। इसके चलते सेवानिवृत्ति या सेवा अवधि के दौरान मृत्यु की स्थिति में कर्मचारियों और उनके आश्रितों को बीमा राशि के भुगतान में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।यह आदेश अधीक्षक लेखा (फील्ड) द्वारा निदेशक सेकेंडरी शिक्षा हरियाणा की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन



शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जीआईएस अकाउंट नंबर जिलावार जिला शिक्षा अधिकारी स्तर से आवंटित किए जाएंगे। निर्देशों के अनुसार जिन कर्मचारियों को अब तक जीआईएस अकाउंट नंबर नहीं मिले हैं उन्हें तुरंत आवंटित किए जाए। साथ ही सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को भी ज्वाइनिंग के साथ ही जीआईएस अकाउंट नंबर देना अनिवार्य होगा। जीआईएस अकाउंट नंबर आवंटन के बाद निर्धारित प्रपत्र में पूरी जानकारी 10 दिनों के भीतर निदेशालय को भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed