फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Air flight from Hisar to Jaipur from September 12, preparations for Jammu-Ahmedabad

Chandigarh-Haryana News: 12 सितंबर से हिसार से जयपुर के लिए हवाई उड़ान, जम्मू-अहमदाबाद के लिए तैयारी

विज्ञापन
- हिसार से जयपुर 1 घंटा 5 मिनट का होगा सफर, प्रत्येक शुक्रवार को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

- हिसार से जयपुर के लिए एलांयस एयर का 72 सीट का विमान भरेगा उड़ान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/हिसार। हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं में विस्तार किया गया है। अब हिसार एयरपोर्ट से जयपुर के लिए हवाई यात्रा 12 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग ने एलांयस एयर को विमान सेवाओं को और विस्तार देने के लिए हिसार से जम्मू के अलावा अहमदाबाद तक विमान यात्रा शुरू करने के लिए अनुरोध पत्र भेजा है। जम्मू और अहमदाबाद के लिए सप्ताह में दो दिन सेवा का अनुरोध किया गया है। विभाग को अनुमति मिलते ही हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी सेवाएं शुरू होंगी।
हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग के मुताबिक हिसार एयरपोर्ट से सप्ताह के पांचवें दिन यानी प्रत्येक शुक्रवार को जयपुर तक हवाई यात्रा का लाभ यात्री उठा सकेंगे। हिसार से जयपुर की करीब 340 किलोमीटर दूरी है। सड़क मार्ग से सफर में करीब छह से सात घंटे लगते हैं। हवाई यात्रा से समय की बचत होगी और केवल 1 घंटा 5 मिनट में हिसार से जयपुर पहुंचा जा सकेगा। एलांयस एयर के नाॅर्थ वेस्ट साउथ हेड रंतन दत्ता ने हिसार से जयपुर की हवाई यात्रा के समय निर्धारण का अधिकारिक पत्र भी भेजा है। एलांयस एयर का 72 सीट का विमान यहां लगाया जाएगा।
विज्ञापन


----------

हिसार से अयोध्या, चंडीगढ़ व दिल्ली के रूट पर 4310 यात्रियों ने किया सफर
हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग ने हिसार-दिल्ली-अयोध्या-हिसार के लिए 14 अप्रैल को हवाई यात्रा का शुभारंभ किया था। इसी तरह से हिसार-चंडीगढ़-हिसार के लिए 9 जून से विमान सेवा संचालित की गई थी। विभाग के अनुसार, करीब 2510 यात्री हिसार से अयोध्या के लिए यात्रा कर चुके हैं। हिसार-चंडीगढ़-हिसार के लिए 500 और हिसार-दिल्ली के लिए 1300 यात्री सेवा का लाभ उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल



रूट-उड़ान भरेगा-उतरेगा



दिल्ली से जयपुर-सुबह 9:40 बजे-सुबह 10:45 बजे



जयपुर से हिसार-सुबह 11:10 बजे-दोपहर 12:15 बजे



हिसार से अयोध्या-दोपहर 12:35 बजे-दोपहर 2:35 बजे



अयोध्या से हिसार-दोपहर 3:00 बजे-शाम 5:00 बजे



हिसार से जयपुर-शाम 5:35 बजे-शाम 6:40 बजे



जयपुर से दिल्ली-शाम 7:10 बजे-शाम 8:15 बजे



हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा एक दिन मिलेगी

हिसार। सितंबर से हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा सप्ताह में दो के बजाय एक दिन ही संचालित की जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि विमान कंपनी ने हिसार-दिल्ली रूट पर यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया है। अभी तक एलायंस एयर की तरफ से हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व रविवार को संचालित की जा रही है। कंपनी के निर्धारित रूट के अनुसार सुबह दिल्ली से विमान हिसार आता है और यहां से अयोध्या जाता है। इसके बाद यह विमान वापस हिसार और हिसार से फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। लेकिन अब 12 सितंबर से शुक्रवार की उड़ान का रूट बदलकर उसे जयपुर से जोड़ दिया जाएगा। सिर्फ रविवार को ही दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा रहेगी।



हिसार से जयपुर का किराया 1950 रुपये
हिसार से जयपुर का किराया 1950 रुपये निर्धारित किया गया है। फिलहाल हिसार वाया रेल व बस सेवा से जयपुर से जुड़ा हुआ है। पैसेंजर ट्रेन में जयपुर का किराया 125 रुपये है, जबकि स्लीपर में 340 रुपये, थर्ड एसी में 590 और सेकेंड एसी में 870 रुपये है। वहीं बस में वाया भिवानी 390 रुपये और वाया झुंझुनू 385 रुपये किराया है।



पहले हिसार एयरपोर्ट से दो दिन दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध थी। अब दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा एक दिन ही उपलब्ध रहेगी। अब हिसार एयरपोर्ट से जयपुर के लिए हवाई सेवाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। एलायंस एयर के प्रस्ताव पर यह बदलाव किया गया है।
- मोहन यादव, निदेशक, हिसार एयरपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed