फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   AI will transform every sector from energy to housing: Manohar Lal

ऊर्जा से लेकर आवास तक हर क्षेत्र को बदल देगा एआई : मनोहर लाल

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने पंचकूला में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में संबोधित किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि आने वाला समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का है और यह तकनीक देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगी। पंचकूला में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में नए युग की प्रौद्योगिकियां– विजन 2047 विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एआई का सही उपयोग कई बड़ी समस्याओं का आसान और तेज समाधान दे सकता है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में एआई का उपयोग खर्च कम कर सकता है। स्मार्ट मीटरिंग और बिजली उपकरणों का नियंत्रण एआई के जरिए अधिक सटीक तरीके से किया जा सकता है। इससे बिजली की बर्बादी रोकने और जरूरत के अनुसार बिजली वितरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आवासन क्षेत्र में भी एआई बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। घरों की डिजाइन ऐसी बनाई जा सकती है कि सर्दियों में घर बहुत ठंडे न हों और गर्मियों में बहुत गर्म न हों। इससे ऊर्जा की बचत होगी और लोगों को आरामदायक मकान मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक एआई का उपयोग समाजहित में और पूरी सावधानी के साथ करें ताकि इसका फायदा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन


मनोहर लाल ने कहा कि भारत 5जी के बाद अब तेजी से 6जी तकनीक की ओर बढ़ रहा है। देश में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का विशेष कोष बनाया गया है जिससे एआई, क्वांटम, बायोटेक और स्वच्छ ऊर्जा में नए शोध को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने दुनिया को छोटा कर दिया है। आज वायर और वायरलेस तकनीक के जरिए हम दूर बैठे व्यक्ति से बात भी कर सकते हैं और उसे देख भी सकते हैं। मंत्री ने कार्यक्रम में छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर भी दिए और विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed