फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   After rejection from HPSC, candidates approached High Court, order to validate temporary candidature.

Chandigarh-Haryana News: एचपीएससी से अस्वीकार के बाद हाईकोर्ट पहुंचे अभ्यार्थी, अस्थायी उम्मीदवारी मान्य के आदेश

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने 5 सितंबर को घोषित परिणाम से संबंधित शनिवार को नया नोटिस जारी किया है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर-जूलॉजी) उच्च शिक्षा विभाग के लिए विषय ज्ञान परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की स्थिति स्पष्ट की गई है। आयोग ने बताया कि रोल नंबर 30067, 32135 और 34076 वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को हाईकोर्ट के आदेशानुसार अस्थायी रूप से मान्य माना गया है।
विज्ञापन

इस मामले में एचपीएससी के सचिव मुकेश आहूजा का कहना है कि इन तीनों रोल नंबर के अभ्यार्थियों के ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (ओएमआर) शीट में गोला ठीक तरीके से नहीं भरने के कारण ऑनलाइन स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। इसके बाद ये अभ्यर्थी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चले गए थे अब हाईकोर्ट के आदेशानुसार इन्हें अनुमति दी गई है। इस संबंध में ऑनलाइन नोटिस जारी करके सभी अभ्यार्थियों को सूचित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed