फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Admission in UG can be taken in 344 colleges till August 28.

Chandigarh-Haryana News: 344 कॉलेजों में यूजी में 28 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिला

विज्ञापन
24 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग के बाद बंद हुआ दाखिला पोर्टल विभाग ने दोबारा खोला
विज्ञापन




तकरीबन 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों की ओर से दाखिला लेने की संभावना

चंडीगढ़। प्रदेश के 344 कॉलेजों में स्नातक (यूजी) में दाखिले से चूक गए विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने सोमवार को चार अगस्त से 28 अगस्त तक दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल खोला है। 24 जुलाई के बाद प्रदेशभर के कॉलेजों में यूजी में दाखिले को लेकर पोर्टल बंद कर दिया गया था। इस दौरान 1,03,944 विद्यार्थियों के दाखिले हुए थे। अब दोबारा पोर्टल खोलने पर तकरीबन 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों का दाखिला होने की संभावना है।


उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक आईटी इंचार्ज डाॅ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि प्रदेशभर के कई कॉलेजों की ओर से दाखिला पोर्टल खोलने को लेकर निवेदन पत्र आए हैं। विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया के लिए पोर्टल को दोबारा से खोल दिया गया है। इससे पहले दाखिले के लिए विद्यार्थियों के दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन





आज पीजी में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग
एक से चार अगस्त तक ऑनलाइन दाखिले होने के बाद अब पांच अगस्त को बची हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग होगी। छह अगस्त को पंजीकरण और आवेदन संशोधन के लिए पोर्टल फिर खुलेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिला बढ़ाने के लिए कॉलेज प्राचार्यों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा के छात्रों के लिए पीजी दाखिले में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) अनिवार्य रहेगा। प्रदेशभर के 212 कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिला लेने के लिए 42,924 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed