फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Administrative reshuffle in Haryana 28 IPS-HPS officers transferred several DSPs reassigned

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: 28 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले, कई डीएसपी बदले

Tue, 20 Oct 2026 02:26 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 20 Oct 2026 02:26 PM IST
सार

आईजीपी सतीश बालन को आईजीपी, हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह आईआरबी, भोंडसी में आईजीपी के पद पर अपनी मौजूदा जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे। उनके स्थान पर सिमरदीप सिंह को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
Administrative reshuffle in Haryana 28 IPS-HPS officers transferred several DSPs reassigned
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। कुछ अधिकारियों को एक-दूसरे के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जबकि कई की तैनाती रिक्त पदों पर की गई है।

विज्ञापन


आईपीएस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां
आईजीपी सतीश बालन को आईजीपी, हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह आईआरबी, भोंडसी में आईजीपी के पद पर अपनी मौजूदा जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे। उनके स्थान पर सिमरदीप सिंह को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. अंशु सिंगला को आरटीसी, भोंडसी में एसपी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वह गुरुग्राम में डीसीपी मुख्यालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। धीरज कुमार को पुलिस मुख्यालय में एआईजी (ट्रेनिंग) के साथ एसपी, एचएसएनसीबी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित हांडा को एसपी, स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) के साथ हरियाणा लोकायुक्त में एसपी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उपासना को एसपी, जींद से एसपी, सीआईडी नियुक्त किया गया है। उनके पास एटीएस के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। कुलदीप सिंह को एसपी, सीआईडी से एसपी, जींद लगाया गया है।

एचपीएस अधिकारियों के भी तबादले
एचपीएस अधिकारी नूपुर बिश्नोई को पुलिस मुख्यालय में महिला सुरक्षा के एसपी पद के साथ एआईजी, वेलफेयर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उनकी नई जिम्मेदारी का आदेश सृष्टि गुप्ता के मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद जारी होगा। पूजा डबला को एसपी, एसवी एंड एसीबी से आरटीसी, भोंडसी में एसपी लगाया गया है।

डीएसपी अमित बेनीवाल को हिसार से एसवी एंड एसीबी में, जबकि सतिश कुमार गौतम को पंचकूला से एसवी एंड एसीबी में लगाया गया है। महाबीर सिंह को एसवी एंड एसीबी से नीलोखेड़ी, करनाल भेजा गया है। दिनेश कुमार को हरियाणा लोकायुक्त में डीएसपी नियुक्त किया गया है।

इंदिवार को गुरुग्राम में एसीपी और शमशेर सिंह को झज्जर में एसीपी, क्राइम लगाया गया है। अशोक कुमार की पहली बटालियन, अंबाला सिटी में तैनाती का पुराना आदेश रद्द कर उन्हें प्रथम आईआरबी, भोंडसी में डीएसपी नियुक्त किया गया है।

राजीव कुमार को करनाल, गौरव शर्मा को जींद के सफीदों और राकेश कुमार को रोहतक में डीएसपी लगाया गया है। संजय कुमार को एसवी एंड एसीबी, जबकि मुकेश कुमार को एससीबी में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। वीरेंद्र सिंह को पुलिस बटालियन, भोंडसी और अनिल कुमार को हरियाणा महिला पुलिस बटालियन में डीएसपी लगाया गया है।


इसके अलावा ऋषिकांत को रोहतक, राकेश कुमार को चरखी दादरी, आर्यन चौधरी को पुलिस मुख्यालय में डीएसपी, अजीत सिंह को आईटी सेल, पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त कार्यभार, धर्मबीर सिंह को एसवी एंड एसीबी तथा अनूप सिंह को एसटीएफ में डीएसपी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed