फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   ADGP Y Puran Kumar Suicide case Rahul Gandhi to meet his IAS wife Amneent P Kumar on Tuesday in Chandigarh

ADGP Suicide: वाई पूरण की पत्नी से मिलेंगे राहुल गांधी, चिराग पासवान भी आएंगे, पीएम का दौरा रद्द, रैली स्थगित

Mon, 13 Oct 2025 10:38 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Oct 2025 10:38 PM IST
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। राहुल गांधी आईपीएस वाई पूरण कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार से उनके आवास में मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
ADGP Y Puran Kumar Suicide case Rahul Gandhi to meet his IAS wife Amneent P Kumar on Tuesday in Chandigarh
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। राहुल गांधी एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी मंगलवार शाम को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। कांग्रेस ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। वहीं केद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी आईएएस अमनीत कौर से मिलने के लिए कल चंडीगढ़ आ रहे हैं। 

विज्ञापन


इस जानकारी के बाद हरियाणा सरकार में खलबली मच गई है। सूत्रों के मुताबिक 17 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा भी रद्द कर दिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पीएम का दौरा भी रद्द कर दिया गया है और सोनीपत में होने वाली भाजपा की रैली को भी स्थगित कर दिया गया है। वहीं आईपीएस वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले को लेकर मंगलवार को कुरुक्षेत्र, अंबाला और पानीपत में राजस्व अधिकारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। सोमवार शाम को सीएम सैनी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने सोनीपत में पीएम मोदी के रैली स्थल का जायजा लिया और वहां से वापस चंडीगढ़ लौट आए हैं। कांग्रेस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी मंगलवार सुबह 10.15 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित आईएएस अमनीत पी कुमार के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात करेंगे और एडीजीपी वाई पूरण कुमार को श्रद्धांजलि देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ADGP Y Puran Kumar Suicide case Rahul Gandhi to meet his IAS wife Amneent P Kumar on Tuesday in Chandigarh
वाई पूरण कुमार का शव पीजीआई में ले जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

7वें दिन भी मान-मन्नौवल जारी, अब मंत्री नहीं सरकार के नुमाइंदे पहुंच रहे
दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में लगातार सातवें दिन भी आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार के मान-मन्नौवल की कोशिश हरियाणा सरकार की ओर से जारी रही। अब मंत्रियों की जगह मनोहर लाल के मीडिया सचिव सुदेश कटारिया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरजीत कौर बारी-बारी से अमनीत पी कुमार से मिलकर बातचीत कर रहे थे। लेकिन, पूरे दिन चलने वाली मनाने की कोशिश का कोई परिणाम नहीं निकला। इस बीच दोपहर में मुख्यमंत्री ने हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम घोष के पास जाकर मुलाकात की। पीजीआई की मोर्चरी में रखा आईपीएस पूरण कुमार के शव को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सूत्रों की माने तो सरकार के नुमाइंदों की ओर से अमनीत पी कुमार को शव का पोस्टमार्टम कराने और डीजीपी शत्रुजीत के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है।

रविवार की रात सुदेश कटारिया सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास पर अमनीत पी कुमार से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद सोमवार सुबह 9.40 बजे सबसे पहले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान चौधरी, पूर्व सांसद सतपाल ब्रह्मचारी अमनीत से मिलने पहुंचे थे। 12 बजे मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी अमनीत कुमार से मिलने पहुंचे। इसी दौरान तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का भी सांत्वना देने पहुंच गए। वहीं, करीब एक घंटे की बातचीत के बाद मुख्य सचिव वापस लौट गए थे। इसी बीच 12.20 बजे उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह भी अमनीत से मिलने पहुंच गए। राव नरबीर करीब 40 मिनट बाद वहां से निकले।

वहीं, दोपहर 1.06 बजे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ तरुण भंडारी दोबारा से अमनीत पी कुमार से मिलने पहुंचे। 30 मिनट की मुलाकात के बाद अठावले निकल गए। इसी दौरान पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा भी सांत्वना देने पहुंचे। वहीं, दो बजे तरुण भंडारी भी वापस लौट गए। इस दौरान अंबाला से विधायक प्रत्याशी चित्रा सरवारा भी सांत्वना देने पहुंचीं थी। 2.20 बजे रामदास अठावले ने यूटी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता करके स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनकी एक घंटे मुलाकात हुई। इस दौरान सीएम सैनी ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed