फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Account Officer Suicide Case Preparations Underway to Question Three Officials Suicide Note

अकाउंट ऑफिसर आत्महत्या मामला: तीन अधिकारियों पर FIR दर्ज, पत्नी ने शिकायत में लगाए गंभीर आरोप

Thu, 07 May 2026 09:04 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 07 May 2026 09:04 AM IST
सार

मृतक बलवंत सिंह की पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि तीनों आरोपी उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे थे और गलत काम के लिए दबाव बना रहे थे। परिजनों के अनुसार, इसी मानसिक दबाव के चलते बलवंत परेशान थे।

विज्ञापन
Account Officer Suicide Case Preparations Underway to Question Three Officials Suicide Note
आईडीएफसी बैंक - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल से व्यक्ति के कूदकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मृतक बलवंत सिंह की पत्नी प्रमिला ने सेक्टर-3 थाना पुलिस को शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने हरियाणा के पूर्व चीफ फाइनेंस ऑफिसर (सीएफओ) अमित दीवान, आशीष गोगिया और राजेश गोयल को आरोपी बनाया है। तीनों आरोपी सेक्टर-6 के हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) में तैनात थे।
विज्ञापन


मृतक बलवंत सिंह की पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि तीनों आरोपी उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे थे और गलत काम के लिए दबाव बना रहे थे। परिजनों के अनुसार, इसी मानसिक दबाव के चलते बलवंत परेशान थे। मंगलवार को परिजनों के पहुंचने के बाद सेक्टर-16 अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। यह प्रक्रिया दोपहर करीब एक बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चली। इस
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरान सेक्टर-3 थाना प्रभारी भी अस्पताल में मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पत्नी, भाई कृष्ण और अशोक पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में मौजूद रहे। बुधवार को अंतिम संस्कार झज्जर स्थित पैतृक गांव मुंडा हेरा में किया जाएगा। मृतक के भाई राजपाल ने आरोप लगाया कि तीन वरिष्ठ अधिकारी लगातार बलवंत पर दबाव बना रहे थे। ये सभी अधिकारी उनके सीनियर थे और उन्हें फंसाने की साजिश रच रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे।


वहीं, सेक्टर-3 थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं मोबाइल में कोई आखिरी नोट तो नहीं लिखा गया। इसके अलावा परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने किसी को कोई कॉल या संदेश तो नहीं किया था। 590 करोड़ रुपये के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले में अमित दीवान पहले से ही जेल में बंद है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed