फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   A three-member board will be constituted to resolve grievances regarding PAR.

Chandigarh-Haryana News: पीएआर पर शिकायतों के निपटारे के लिए बनेगा तीन सदस्यीय बोर्ड

विज्ञापन
बोर्ड की अध्यक्षता मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी करेंगे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों की कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय रेफरल बोर्ड बनाने का फैसला किया है। इस बोर्ड की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे। इससे अधिकारियों को अपनी पीएआर से जुड़ी आपत्तियों और शिकायतों की उच्च स्तर पर सुनवाई के लिए एक तय मंच मिलेगा।
बोर्ड में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रशासनिक सचिव पदेन सदस्य होंगे। कार्मिक विभाग के सचिव या विशेष सचिव पदेन सदस्य सचिव होंगे। यह फैसला वर्ष 2022-23 की पीएआर से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा के लिए लिया गया है। इसके लिए सरकार ने वर्ष 2017 में जारी एचसीएस अधिकारियों की पीएआर से संबंधित नियमों में बदलाव किया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था में अधिकारी अपनी पीएआर को लेकर तय प्रक्रिया के तहत रेफरल बोर्ड के सामने अपनी शिकायत रख सकेंगे। बोर्ड इन मामलों की समीक्षा कर उनका निपटारा करेगा। यह प्रक्रिया काफी हद तक आईएएस अधिकारियों के लिए लागू व्यवस्था जैसी होगी। सरकार ने साफ किया है कि पीएआर से जुड़े मौजूदा बाकी सभी नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed