फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   A representative of the tobacco industry meets an officer and will have to provide information to the committee.

Chandigarh-Haryana News: तंबाकू उद्योग का प्रतिनिधि किसी अधिकारी से मिलता है कमेटी को देनी होगी जानकारी

विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने राज्य व जिला स्तरीय कमेटी गठित की, बातचीत व बैठक के लिए प्रोटोकाल भी तैयार किया
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सिगरेट व तंबाकू उद्योग के बढ़ते हस्तक्षेप व उपभोग को नियंत्रित करने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने के साथ तंबाकू उद्योग या उसके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत का एक प्रोटोकाल तैयार किया है। राज्य स्तरीय के अलावा एक जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसमें सभी प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। कमेटी का मुख्य कार्य तंबाकू का मानव उपभोग कम करना है।
वहीं, प्रोटोकाल के तहत अधिकारी और कर्मचारी तंबाकू उद्योग व उनके प्रतिनिधियों के बातचीत सीमित रखेंगे। बैठक तभी आयोजित की जाएगी जब वह जनता के हित के लिए अत्यंत आवश्यक हो। इन बैठकों में सार्वजनिक स्वास्थ्य के महत्व को प्राथमिकता देकर जनता के कल्याण का ध्यान रखा जाएगा। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि तंबाकू उद्योग का कोई प्रतिनिधि किसी लोक सेवक से मिलना चाहता है पहले मामले को लिखित रूप में गठित कमेटी के सामने लाया जाएगा। बैठक का एजेंडा क्या है, लिखित रूप में जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

एजेंडा की समीक्षा करने के बाद अधिकार प्राप्त समिति का नामित अधिकारी यह निर्णय लेगा कि प्रतिनिधि (प्रतिनिधियों) से मिलना है या नहीं। यदि सहमति मिलती है तो एजेंडा को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में भाग लेने वाले लोगों (तंबाकू उद्योग से) के नाम और पद पहले ही पूछना होगा। बैठक से पहले यह स्पष्ट कर दिया जाना चाहिए कि इस तरह की बातचीत का मतलब यह नहीं है कि कोई साझेदारी की जा रही है। बैठक किसी भी सरकारी विभाग के परिसर में आयोजित की जानी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस बैठक की ली गई कोई भी तस्वीर केवल दस्तावेजीकरण के उद्देश्य से हो न कि तंबाकू उद्योग की प्रचार संबंधी गतिविधियों के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधि विभाग का एक प्रतिनिधि बैठक के दौरान उपस्थित रहेगा और वह समिति के सदस्यों को बारीकी से सलाह देगा। वहीं, कोई भी लोक सेवक अपने लिए, अपने परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों या अपने निकट संबंध वाले किसी अन्य व्यक्ति या संगठन के लिए तंबाकू उद्योग से किसी भी प्रकार का योगदान नहीं मांगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed